Last Updated:

How to make Strong tea: चाय पीने वाले लोग सुबह उठकर एक कप कड़क गर्मागर्म चाय पीना पसंद करते हैं. हालांकि, ऑफिस जाने के चक्कर में लोग जल्दबाजी में चाय के बर्तन में दूध, चीनी, पानी, चायपत्ती डालकर फटाफट तेज आंच पर उबालते हैं और छान कर पी लेते हैं. लेकिन, परफेक्ट और कड़क चाय बनाने का एक फॉर्मूला है. चाय में पहले कौन सी सामग्री डालनी चाहिए, ये जानना जरूरी है.

Zoom

कड़क चाय बनाने का स्टेप बाई स्टेप फॉर्मूला.

How to make Strong tea: देश में सबसे ज्यादा जो पी जाने वाली ड्रिंक है, तो वह है चाय. लाखों लोगों का पसंदीदा पेय पदार्थ है चाय. कुछ तो ऐसे चाय लवर्स हैं कि उन्हें भीषण गर्मी में भी 2-3 कप चाय हर दिन पी लेते हैं. सुबह उठते ही एक कप चाय मिल जाए तो जैसे मूड फ्रेश हो जाए. शरीर में जैसे एनर्जी दौड़ जाए. आप भी हर दिन अपने घर में चाय बनाते होंगे. सुबह उठते ही ऑफिस, कॉलेज आदि जाने की हड़बड़ी में लोग चाय के बर्तन में दूध, पानी, चीनी, चायपत्ती सब एक साथ डालते हैं, कुछ मिनट उबालकर कप में छान लेते हैं. किसी को चाय कड़क पसंद होती है तो किसी को कम कड़क स्वाद वाली. कोई दूध वाली तो कोई कम दूध डालकर पतली चाय पीना पसंद करता है. लेकिन, चाय का स्वाद तो तभी परफेक्ट आता है, जब आप उसे सही तरीके से पकाएं. जल्दबाजी में बनी चाय स्वाद में अच्छी नहीं लगती है. ऐसे में एक परफेक्ट चाय बनाने के लिए क्या सही तरीका होता है, कितनी देर चाय को उबालना चाहिए ताकि वो बहुत अधिक कड़क भी ना बने. चलिए जानते हैं चाय बनाने का सही तरीका…

परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका
चाय बनाते समय कुछ लोग सबसे बड़ी गलती जो करते हैं, वो या तो बहुत देर तक चाय को उबाल देते हैं, जिससे स्वाद कड़वा हो जाता है या फिर बिल्कुल ही चाय को उबालते नहीं. बस एक उबाल आया नहीं कि कप में छान लिया. ऐसे में चाय बनाने का सही तरीका आने से ही परफेक्ट कड़क चाय बनती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

चाय को कितनी देर उबालना चाहिए?
पहले तो आप चाय के बर्तन में पानी डालें. फिर उसमें अंदाज से चायपत्ती डालें. इसे 2-3 मिनट तक उबालें. अब दूध डाल दें और फिर 3 से 5 मिनट धीमी आंच पर उबालें. एक परफेक्ट, कड़क और स्वादिष्ट चाय बनाने के लिए 5 से 7 मिनट काफी है.

परफेक्ट कड़क चाय बनाने का तरीका
पहले पानी उबालें. यदि आप एक कप चाय बना रहे हैं तो एक कप चाय के लिए ¾ कप पानी लें और उबाल आने दें. अब इसमें एक चम्मच चायपत्ती डालें. अधिक कड़क चाय पसंद है तो आप डेढ़ चम्मच चायपत्ती डाल सकते हैं. दो से तीन मिनट उबालें ताकि रंग और फ्लेवर अच्छे से निकलें. आपको अदरक, इलायची, लौंग डालकर चाय पीना पसंद है तो आप इन्हें डालें. इससे चाय और भी दमदार बनती है. अब आप 1 मिनट उबाल कर इसमें दूध ¼ कप डालें. मीडियम-स्लो आंच पर 3 से 5 मिनट तक पकाएं. अंत में स्वादानुसार चीनी डालें. बहुत से लोग पानी दूध डालते ही चीनी भी डाल देते हैं. 1 मिनट और उबालें. अब आपकी परफेक्ट कड़क और टेस्टी चाय बनकर तैयार है. इसे कप में छानकर पिएं.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

Write A Comment