Last Updated:

Tarbuj Ke Chilke Se Tutti Frutti: तरबूज खाने के बाद क्या आप भी उसके छिलके फेंक देते हैं? रुकिए! इस आसान रेसिपी से आप उन बेकार छिलकों से बाजार जैसी रंग-बिरंगी और टूटी-फ्रूटी (Tooty Fruity) बना सकते हैं. घर पर बिना कैमिकल और मिलावटी चीजों से तैयार यह टूटी-फ्रूटी आपके केक, शेक और आइसक्रीम का स्वाद दोगुना कर देगी.

Zoom

यह होममेड टूटी-फ्रूटी हर मीठी डिश का स्वाद दोगुना कर देगी.

Homemade Tooty Fruity Recipe : गर्मियों में तरबूज तो हम सभी बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे आप कचरा समझकर फेंक देते हैं, वह असल में आपकी किचन का एक ‘खजाना’ है? जी हां, तरबूज के बचे हुए सफेद छिलकों से आप घर पर ही बाजार जैसी रंग-बिरंगी टूटी-फ्रूटी (Tooty Fruity) तैयार कर सकते हैं. दरअसल, बाजार में मिलने वाली टूटी-फ्रूटी में अक्सर मिलावट और कृत्रिम मिठास का डर रहता है, लेकिन घर पर बनी यह रेसिपी पूरी तरह शुद्ध और किफायती है. चाहे बच्चों का पसंदीदा केक हो, ठंडी आइसक्रीम या फिर कस्टर्ड, यह होममेड टूटी-फ्रूटी हर मीठी डिश का स्वाद दोगुना कर देगी. आइए जानते हैं तरबूज के छिलकों को इस्तेमाल करने का यह बेहतरीन और आसान तरीका.

यह होममेड टूटी-फ्रूटी हर मीठी डिश का स्वाद दोगुना कर देगी.

सामग्री-
तरबूज के छिलके: सफेद वाला हिस्सा (हरा और लाल भाग हटाकर)
चीनी: 5 कप
पानी: 2 कप
वैनिला एसेंस: 1 छोटा चम्मच (अच्छी खुशबू के लिए)
फूड कलर्स: लाल, हरा, पीला या जो भी आपको पसंद हो.

बनाने का सबसे आसान तरीका (Step-by-Step)

1. छिलकों की तैयारी: सबसे पहले तरबूज के छिलके लें. इनका बाहर का सख्त हरा छिलका उतार दें और अंदर का बचा हुआ लाल हिस्सा भी साफ कर लें. अब जो बीच का सफेद हिस्सा बचा है, उसे छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों (क्यूब्स) में काट लें. कोशिश करें कि टुकड़ों का साइज एक जैसा हो ताकि वे देखने में सुंदर लगें.

2. उबालने की प्रक्रिया: एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें और इन सफेद टुकड़ों को उसमें डाल दें. इन्हें करीब 10 मिनट तक उबालें. जब ये हल्के पारदर्शी (Translucent) दिखने लगें, तो समझ जाइए कि ये तैयार हैं. अब इनका पानी छानकर अलग रख लें.

3. चाशनी में पकाएं: अब एक कड़ाही में 5 कप चीनी और 2 कप पानी डालकर चाशनी चढ़ाएं. जब चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाए, तब उबले हुए टुकड़ों को इसमें डाल दें. अब इन्हें धीमी आंच पर करीब 20 मिनट तक पकने दें. ऐसा करने से चाशनी की मिठास टुकड़ों के अंदर तक समा जाएगी.

4. रंग और खुशबू का जादू: गैस बंद करने के बाद इसमें वैनिला एसेंस मिलाएं. अब इन टुकड़ों को चाशनी के साथ ही अलग-अलग कटोरियों में बांट लें. हर कटोरी में अपनी पसंद का फूड कलर (जैसे- एक में लाल, एक में हरा) डालें और अच्छे से मिलाएं.

5. पूरी रात का इंतजार: रंग मिलाने के बाद इन कटोरियों को पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दें. इससे रंग टुकड़ों पर अच्छी तरह चढ़ जाएगा और वे गहरे रंग के हो जाएंगे.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment