Last Updated:

How To Make Curd In Pressure Cooker : क्या आपने कभी सोचा है कि जो दही जमने में 6 से 7 घंटे लेता है, उसे आप महज 15 मिनट में भी तैयार कर सकते हैं? जी हां, प्रेशर कुकर की एक मैजिकल ट्रिक से आप घर पर ही एकदम हलवाई जैसा थक्केदार और गाढ़ा दही जमा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं तरीका.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कुकर में दही जमाने का सबसे आसान तरीका

How to make curd in 15 minutes : गर्मियों के दिन हों और खाने के साथ ठंडा-ठंडा दही न मिले, तो स्वाद कुछ अधूरा सा लगता है. अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि हम रात में दही जमाना भूल जाते हैं और सुबह याद आने पर पछतावा होता है. लेकिन अब आपको परेशान होने या बाजार की तरफ भागने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्‍योंकि हम आज आपके लिए एक ऐसा इंस्‍टेंट दही जमाने का तरीका बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप मिनटों में दही जमा सकते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि जो दही जमने में 6 से 7 घंटे लेता है, उसे आप महज 15 मिनट में भी तैयार कर सकते हैं?

जी हां, प्रेशर कुकर की एक मैजिकल ट्रिक से आप घर पर ही एकदम हलवाई जैसा थक्केदार और गाढ़ा दही जमा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस आसान और अनोखे तरीके के बारे में.

इंस्टेंट दही जमाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
दूध: आधा लीटर (फुल क्रीम हो तो बेहतर).
जामन (Curd Starter): दो चम्मच ताजा दही.
बर्तन: एक मिट्टी का बर्तन या छोटा स्टील का डिब्बा जो कुकर में आ सके.
प्रेशर कुकर: दही को ‘स्टीम’ देने के लिए.
एल्युमिनियम फॉयल: गर्मी को अंदर लॉक करने के लिए.

बनाने की विधि-     

स्टेप 1: दूध को करें तैयार
सबसे पहले एक पैन में दूध लें और उसे अच्छी तरह उबाल लें. याद रहे, दूध को करीब 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें. ऐसा करने से दूध का अतिरिक्त पानी जल जाता है और दही एकदम ‘मलाईदार’ और ‘थक्केदार’ जमता है. जब दूध उबल जाए, तो उसे गैस से उतार लें और हल्का गुनगुना होने का इंतजार करें. दूध इतना गरम होना चाहिए कि आप उसमें अपनी उंगली आसानी से डुबो सकें.

स्टेप 2: मिट्टी के बर्तन का इस्‍तेमाल
दही जमाने के लिए मिट्टी का छोटा बर्तन (मिट्टी की कुल्हड़ या हांडी) सबसे बेस्ट होता है क्योंकि यह एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है. अब एक कटोरी में दो चम्मच जामन लें और उसे चम्मच से अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें गांठें न रहें. अब एक ब्रश या उंगली की मदद से इस फेंटे हुए जामन को मिट्टी के बर्तन की अंदरूनी दीवारों पर अच्छी तरह लगा दें. इसे थोड़ी देर सूखने दें.

स्टेप 3: दूध डालें और सील करें
जब मिट्टी के बर्तन में जामन लग जाए, तो इसमें गुनगुना दूध धीरे-धीरे डालें. अब एक एल्युमिनियम फॉयल लें और बर्तन के ऊपर रखकर रबर बैंड की मदद से उसे टाइट सील कर दें. यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि इसी से बर्तन के अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाएगी और दही जल्दी जमेगा.

स्टेप 4: प्रेशर कुकर का इस्‍तेमाल
अब गैस जलाएं और प्रेशर कुकर में करीब एक इंच पानी डालकर उबलने दें. जब पानी में भाप बनने लगे, तो सावधानी से दही वाला बर्तन कुकर के बीच में रख दें. अब कुकर का ढक्कन बंद कर दें, लेकिन ध्यान रहे कि कुकर की सीटी निकाल देनी है. आंच को एकदम धीमा कर दें और 15 से 20 मिनट तक इसे ‘स्टीम’ होने दें.

स्टेप 5: ठंडा करें और सर्व करें
15-20 मिनट बाद गैस बंद करें और कुकर का प्रेशर निकलने दें. जब आप बर्तन बाहर निकालेंगे, तो देखेंगे कि दही एकदम बढ़िया तरीके से सेट हो चुका है. अब इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह ठंडा और और भी सख्त हो जाए. आपका इंस्टेंट, गाढ़ा और मीठा दही तैयार है!
तो अगली बार अगर आप दही जमाना भूल जाएं, तो घबराएं नहीं, बस कुकर निकालें और 15 मिनट में घर वालों को ताजा दही सर्व करें.

About the Author

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें



Source link

Write A Comment