Last Updated:

बस्तर में कच्चे आम की देशी सब्जी पारंपरिक तरीके से बनाई जाती है, जो अपने खट्टे और स्वादिष्ट जायके के लिए खास मानी जाती है. कम मसालों में बनने वाली यह सब्जी जल्दी तैयार हो जाती है.यह सब्जी कुछ मिनटों में बन जाती है. यह सब्जी कम मसालों के साथ बनती है. आप अपने घर के लोगों को इस आम की देशी सब्जी का स्वाद चखा कर दिल जीत सकते हैं

आम का सीजन आ गया है. आम तो सभी खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम की सब्जी खाई है? बस्तर में कच्चे आम की एक खास देशी सब्जी बनाई जाती है, जो बेहद स्वादिष्ट लगती है. आम की इस सब्जी में खट्टापन रहता है, जिससे मुंह में पानी आ जाता है. इस सब्जी को बनाना बेहद आसान है

यह सब्जी कुछ मिनटों में बन जाती है. यह सब्जी कम मसालों के साथ बनती है. आप अपने घर के लोगों को इस आम की देशी सब्जी का स्वाद चखा कर दिल जीत सकते हैं. बस्तर में आम की देशी सब्जी को रस्सेदार बनाया जाता है. बस्तर में सब्जी के अलावा कच्चे आम की सिलबट्टे में चटनी भी बनाई जाती है, जिसे पेज के साथ पिया जाता है.वहीं पके आम की आमट भी बनाई जाती है, जो बेहद ही स्वादिष्ट लगती है.बस्तर की इस कच्चे आम की सब्जी खाने के बाद बार – बार खाने का मन करेगा.

आम की सब्जी बनाने की विधि
आम की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई गरम कर लीजिए. इसके बाद अब कटी हुई प्याज और सूखी लाल मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनिए. जब प्याज सुनहरा हो जाए, तो इसमें कटा हुआ कच्चा आम डालकर थोड़ी देर पकाइए . जब आम पक जाए, तो अब हल्दी, मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर पकाइए. अब थोड़ी देर बाद आधा गिलास पानी डालकर पकाइए.दस मिनट पकाने के बाद सब्जी को उतार लीजिए.अब तैयार हो गई कच्चे आम की देशी सब्जी. आप इसे चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.



Source link

Write A Comment