Powered by :

Last Updated:

डेल ने भारत में नए XPS 14 और XPS 16 लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं. ये लैपटॉप दमदार Intel Core Ultra प्रोसेसर, शानदार OLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं. जानिए कीमत और फीचर्स.

ख़बरें फटाफट

5-6 घंटे नहीं पूरे 40 घंटे बैटरी बैकअप वाला Dell XPS 16 हुआ लॉन्चZoom

Dell के नए प्रीमियम लैपटॉप XPS 14 और XPS 16 ने मचाई हलचल

डेल टेक्नोलॉजीज ने भारत में अपने नए प्रीमियम लैपटॉप Dell XPS 14 और Dell XPS 16 लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों लैपटॉप खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो काम, कंटेंट क्रिएशन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए तेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं. कंपनी ने इन नए मॉडल्स में डिजाइन, प्रोसेसर, बैटरी और कूलिंग सिस्टम में कई बड़े सुधार किए हैं.

कीमत की बात करें तो Dell XPS 14 की शुरुआती कीमत 2,05,990 रुपये रखी गई है, जबकि Dell XPS 16 की शुरुआती कीमत 2,78,550 रुपये है. ग्राहक HDFC, SBI, ICICI और दूसरे बैंकों के कार्ड से खरीदने पर 10% तक कैशबैक भी पा सकते हैं. इसके अलावा No Cost EMI और Zero Down Payment जैसे विकल्प भी दिए गए हैं.

बेहतरीन है डिज़ाइन
डिजाइन की बात करें तो XPS 14 सिर्फ 14.6mm पतला है और इसका वजन 1.36 किलोग्राम है. वहीं XPS 16 का वजन 1.65 किलोग्राम है. दोनों लैपटॉप CNC-मशीन एल्यूमिनियम बॉडी और Gorilla Glass 3 के साथ आते हैं, जिससे ये मजबूत और प्रीमियम दिखते हैं. कंपनी ने इसमें फिजिकल फंक्शन रो, ग्लास टचपैड और नया कीबोर्ड भी दिया है.

परफॉर्मेंस के लिए दोनों लैपटॉप में Intel Core Ultra 3 सीरीज प्रोसेसर और Intel Arc ग्राफिक्स दिए गए हैं. कुछ वेरिएंट्स में Intel Core Ultra X7 358H प्रोसेसर और 32GB तक LPDDR5X RAM मिलती है. इससे वीडियो एडिटिंग, मल्टीटास्किंग और भारी काम आसानी से किए जा सकते हैं.

बैटरी भी इसकी बड़ी खासियत है. कंपनी का दावा है कि ये लैपटॉप 27 घंटे तक Netflix स्ट्रीमिंग और 40 घंटे से ज्यादा लोकल वीडियो प्लेबैक दे सकते हैं. डिस्प्ले में 2K LCD से लेकर 3.2K Tandem OLED तक के विकल्प मिलते हैं, जो शानदार विजुअल अनुभव देते हैं.

इसके अलावा इसमें 8MP वेबकैम, क्वाड स्पीकर, स्पेशियल ऑडियो और बेहतर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है. Dell XPS 14 और XPS 16 उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जो प्रीमियम लैपटॉप की तलाश में हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment