Last Updated:
5 Useful Lemon Hacks: नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. यह त्वचा और बालों को भी हेल्दी रखता है. नींबू पानी लोग खूब पीते हैं. इसके रस को सलाद, शिकंजी आदि में डालते हैं. नींबू के कुछ सिंपल हैक्स भी हैं, जिसे आजमाकर आप नींबू का पूरा फायदा उठा सकते हैं. क्या हैं 5 लेमन हैक्स, बता रही हैं मास्टर शेफ पंकज भदौरिया.
बड़े काम के हैं ये नींबू के हैक्स.
5 Lemon Hacks: नींबू हर कोई सब्जी लेने के साथ खरीदता ही है. विटामिन सी का मुख्य सोर्स नींबू कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है. नींबू के रस से आप नींबू पानी पीते हैं. इसे शिकंजी, सलाद में भी डालते हैं. स्किन की सुंदरता को निखारने के लिए वर्षों से नींबू का इस्तेमाल किया जाता रहा है. विटामिन सी होने के कारण यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. अन्य पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें साइट्रिक एसिड भी प्रचुर मात्रा में होता है. नींबू का इस्तेमाल करके आप इसका छिलका फेंक देते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस छिलके से आप क्लीनर बना सकते हैं. जी हां, आप नींबू से कई तरह के हैक्स ट्राई कर सकते हैं. मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने 5 लेमन हैक्स के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो में बताया है. चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं ये हैक्स.
5 लेमन हैक्स से नींबू का उठाएं पूरा लाभ
हैक 1: कुछ लोग मोटे छिलके वाले नींबू खरीदते हैं, इसमें रस बहुत कम होता है. आप पतले छिलके वाले नींबू खरीदें. इसमें रस ज्यादा मात्रा में निकलते हैं.
हैक 2: नींबू को पानी में स्टोर करें. इससे वे लंबे समय तक ताज़ा और रसदार रहते हैं. खासकर गर्मियों में भी कई बार फ्रिज में पड़े रहने से नींबू सूख जाते हैं. इन्हें फ्रिज में कटोरे में पानी में डालकर रख सकते हैं.
View this post on Instagram