X

गिलास नहीं, यहां बोतल में मिलता है गन्ने का जूस; इससे सस्ता शायद ही कहीं मिले!

 

arw img

Sugarcane Juice: महंगाई के इस दौर में जहां आम आदमी की जेब पर हर दिन बोझ बढ़ता जा रहा है, वहीं हैदराबाद के बीएन रेड्डी नगर से आई यह खबर राहत की ठंडी हवा जैसी है. यहां एक ऐसा स्टॉल लोगों का ध्यान खींच रहा है, जहां महज 25 रुपए में पूरा 1 लीटर ताजा गन्ने का रस मिल रहा है. आमतौर पर जहां इतने पैसे में सिर्फ एक गिलास जूस मिलता है, वहीं यहां एक लीटर मिलना लोगों को हैरान भी कर रहा है और आकर्षित भी. इस स्टॉल की खास बात सिर्फ इसकी कीमत नहीं, बल्कि इसकी सोच भी है. संचालक का उद्देश्य लोगों को महंगे और हानिकारक कोल्ड ड्रिंक्स से दूर कर प्राकृतिक पेय की ओर बढ़ाना है. अगर ग्राहक अपनी बोतल लेकर आता है तो उसे 25 रुपए में जूस मिलता है, जबकि स्टॉल से बोतल लेने पर कीमत 30 रुपए होती है. लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां रोजाना 3 से 4 हजार लीटर गन्ने का रस बिक रहा है. महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश से मंगाए गए गन्ने से तैयार यह जूस स्वाद और गुणवत्ता दोनों में खास है. कम कीमत, बेहतर क्वालिटी और हेल्थ को ध्यान में रखकर शुरू किया गया यह छोटा सा स्टार्टअप अब लोगों के लिए मिसाल बनता जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment