होमफोटोलाइफ़फूड

लू का रामबाण इलाज! उबले-भुने आम से बनता है ये स्पेशल पन्ना, जानिए आसान रेसिपी

Last Updated:

भीषण गर्मी में जहां लोग कोल्ड ड्रिंक्स की तरफ भागते हैं, वहीं बहराइच में एक देसी नुस्खा आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. पवन साहू पिछले 20 सालों से पारंपरिक तरीके से आम पन्ना तैयार कर रहे हैं, जो न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को भीतर से ठंडा रखकर लू से भी बचाता है. मिट्टी के घड़े में तैयार इस खास ड्रिंक का स्वाद और फायदा दोनों ही लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं.

Bahraich Famous Aam Panna: भीषण गर्मी और तपती लू से बचने के लिए बाज़ार में दर्जनों कोल्ड ड्रिंक्स मौजूद हैं, लेकिन जो बात हमारे पूर्वजों के ‘आम पन्ना’ में थी, वह आज के बोतलबंद ड्रिंक्स में कहां! उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक शख्स पिछले दो दशकों से इसी विरासत को सहेजे हुए है.

मिट्टी के घड़े की ठंडक और उबले-भुने आमों के अनोखे मिश्रण से तैयार यह आम पन्ना न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को भीतर से ठंडा रखकर लू से भी बचाता है. आइए जानते हैं क्या है बहराइच के इस मशहूर आम पन्ना की खासियत और इसे बनाने का अनोखा तरीका.

बहराइच के मोहल्ला सलारगंज के रहने वाले पवन कुमार साहू पिछले 20 वर्षों से शहरवासियों को आम पन्ना का शुद्ध स्वाद चखा रहे हैं. जहां आजकल लोग शॉर्टकट अपनाते हैं, वहीं पवन आज भी पारंपरिक तरीके से ही इसे तैयार करते हैं. उनके पास आने वाले ग्राहकों का कहना है कि जो स्वाद और राहत यहां मिलती है, वह कहीं और नहीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आमतौर पर आम पन्ना में केवल कच्चे आम का प्रयोग होता है, लेकिन पवन का तरीका थोड़ा जुदा है. वे ‘लोकल 18’ से बातचीत में बताते हैं कि वे भुने हुए कच्चे आम के साथ-साथ उबले हुए कच्चे आम का भी इस्तेमाल करते हैं. इससे ड्रिंक में बिना चीनी डाले ही एक प्राकृतिक मिठास आ जाती है. इसके बाद इसमें काला नमक, हींग, भुना जीरा, छोटी इलायची, जलजीरा पाउडर, ताजी हरी धनिया और पुदीना पीसकर मिलाया जाता है.

स्वाद के साथ-साथ इसकी शुद्धता और तापमान का भी खास ख्याल रखा जाता है. तैयार मिश्रण को बड़े-बड़े मिट्टी के घड़ों में रखा जाता है, जिनके चारों तरफ बर्फ की मोटी परत लगाई जाती है. घड़े में रहने के कारण इसका प्राकृतिक गुण बना रहता है और यह घंटों तक ठंडा रहता है.

आयुर्वेद और बुजुर्गों की मानें तो आम पन्ना केवल एक पेय नहीं बल्कि औषधि है. यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. पुराने समय में लोग प्रतिदिन इसका सेवन करते थे ताकि चिलचिलाती धूप में भी लू उन्हें छू न सके. हालांकि, बाज़ार में बढ़ते सॉफ्ट ड्रिंक्स के चलन ने इसकी बिक्री को थोड़ा प्रभावित किया है, लेकिन आज भी सेहत के प्रति जागरूक लोग पवन के ठेले पर ही नजर आते हैं.

अगर आप भी बहराइच में हैं और इस देसी अमृत का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आपको हीरा सिंह मार्केट, गांधी स्कूल के पास जाना होगा. यहां पवन अपने दो बड़े घड़ों के साथ आपको मिल जाएंगे. मात्र 20 रुपए खर्च करके आप इस सेहतमंद और रिफ्रेशिंग ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं.



Source link

Write A Comment