होमफोटोलाइफ़फूड

सुबह के नाश्ते में ट्राई करें रांची की फेमस कड़ाही रोटी, डाइजेशन भी रहेगा फिट

Last Updated:

अगर रोज-रोज पराठा और सैंडविच खाकर बोर हो चुके हैं, तो रांची का लोकल ब्रेकफास्ट ‘कड़ाही रोटी’ आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. चना दाल, उड़द दाल और चावल से तैयार होने वाली यह देसी रेसिपी स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है. खास बात यह है कि यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है और नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

रांची. सुबह ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए, यह बड़ा सवाल है. कई बार महिलाओं को ये काफी परेशान कर देता है कि आज मेन्यू में क्या रखें जो सबको पसंद आए. हर दिन पराठा या सैंडविच खाकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो एक बार रांची का लोकल ब्रेकफास्ट ट्राई कर सकते हैं.

हम बात कर रहे हैं कड़ाही रोटी की जो खाने में काफी टेस्टी लगती है और चटनी के साथ परोस दी जाए तो यकीन मानिए, आप हर तीसरे दिन बनाकर खाएंगे.

रांची की गृहणी कुकू बताती हैं, ‘हम लोग हर तीसरे दिन ये बनाते हैं. इसके लिए आपको एक पाव चना दाल, एक पाव उड़द दाल और आधा किलो चावल लेना है. इस तरीके का क्वांटिटी लेकर इसको अच्छे से धो लीजिए और करीब 5 घंटे के लिए फूलने के लिए छोड़ दीजिए. गर्मी के मौसम में यह बहुत ही जल्दी फूल जाता है और इसके बाद पीस लेना है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद इसमें आपको दो-तीन मसाले और डालने हैं. जैसे कि इस पेस्ट में थोड़ा सा स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा जीरा पाउडर और थोड़ा सा गोल मिर्च पाउडर, बस और कुछ नहीं. फिर लोहे की कड़ाही लेनी है. एक इस बात का ध्यान रखना है कड़ाही लोहे की ही हो. आधा चम्मच तेल डालिए और फिर इसमें एक कटोरी पेस्ट को डालकर छोड़ दीजिए.

5 मिनट में ही यह अपने आप कड़ाही छोड़ देगा. फिर इसे पलट के और पलटने के बाद महज 20 सेकंड के लिए ही दूसरी तरफ आपको पकाना है और फिर नीचे उतार लीजिए. बस बनकर तैयार है आपकी कड़ाही रोटी. इसको हम लोग खासतौर पर नारियल चटनी या फिर मूंगफली की चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं. अगर साथ में चोखा मिल जाए तो क्या बात.’

खास बात ये है कि तुरंत बनकर तैयार होता है. कड़ाही में चिपकने का बिल्कुल भी टेंशन नहीं रहेगा. 2 मिनट में आप आराम से एक रोटी बना लेंगे. खाने में तो टेस्टी लगता ही है व यह डाइजेशन को भी ठीक करता है. ऐसे में ब्रेकफास्ट में अगर कोई विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो एक बार अपने किचन में इसे जरूर ट्राई करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment