Last Updated:

अगर आप कम सामग्री में कुछ स्वादिष्ट और अलग बनाना चाहते हैं, तो मैंगो रवा केक एक बेहतरीन विकल्प है. आम की मिठास और सूजी की सॉफ्टनेस से तैयार यह केक स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे दोबारा जरूर मांगता है. खास बात यह है कि इसे घर पर बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है.

इस रेसिपी में मैदा की जगह सूजी यानी रवा का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे केक हल्का, स्पंजी और स्वाद में बेहद लाजवाब बनता है. आम का प्राकृतिक स्वाद इसमें मिठास और खुशबू दोनों बढ़ा देता है. अगर आप घर पर कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

अब केक टिन को तेल लगाकर अच्छी तरह ग्रीस करें और उस पर थोड़ा आटा छिड़ककर चारों तरफ फैला दें. अतिरिक्त आटा निकाल दें. इसके बाद टूटी फ्रूटी में भी थोड़ा सा आटा मिलाएं, ताकि वह केक में नीचे न बैठे. अब थोड़ी टूटी फ्रूटी बचाकर बाकी बैटर में डालकर मिक्स करें.

अब एक बड़े बाउल में सूजी का पाउडर लें और उसमें तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद तैयार आम का पेस्ट इसमें डालें और मिश्रण को एक ही दिशा में लगातार चलाते हुए मिलाएं, ऐसा करने से केक की टेक्सचर अच्छी बनती है. अब इसमें एक कप दूध डालकर बैटर तैयार करें. बैटर को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसे लगभग आधे घंटे के लिए ढककर रख दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब केक को पहले से गरम किए हुए ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 25 मिनट तक बेक करें. तय समय के बाद टूथपिक डालकर चेक करें. अगर टूथपिक साफ बाहर निकल आए, तो समझ लीजिए कि आपका केक पूरी तरह तैयार है. यदि बैटर चिपक रहा हो तो इसे 5 से 7 मिनट और बेक करें.

गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में आमों की बहार छा जाती है. आम से बनने वाली मिठाइयों और डेज़र्ट्स का स्वाद हर किसी को पसंद आता है, ऐसे में अगर घर पर आसानी से बनने वाला कोई खास केक मिल जाए, तो बात ही अलग हो जाती है.

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहद आसान और कम सामग्री में बनने वाला स्वादिष्ट मैंगो रवा केक. यह केक बिना ज्यादा मेहनत के तैयार हो जाता है और इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि बच्चे हों या बड़े, सभी इसे पसंद करेंगे. खास बात यह है कि इसे आप ओवन और गैस दोनों पर आसानी से बना सकते हैं.

बर्तन को अच्छे से ढककर मीडियम आंच पर 35 से 40 मिनट तक बेक करें. गैस पर बना यह केक भी उतना ही स्वादिष्ट और स्पंजी बनता है. गर्मियों में आम के स्वाद से भरपूर यह मैंगो रवा केक आपके घर की मिठास को और बढ़ा देगा. कम सामग्री और आसान विधि के कारण इसे कोई भी आसानी से बना सकता है. चाय के साथ या बच्चों की पार्टी में यह केक एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा.

कुछ देर बाद आप देखेंगे कि सूजी फूलकर मिश्रण को गाढ़ा बना चुकी है. अब इसमें जरूरत अनुसार थोड़ा और दूध डालें और बैटर की कंसिस्टेंसी चेक करें. बैटर ना ज्यादा पतला होना चाहिए और ना ही बहुत गाढ़ा. इसी दौरान ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए प्री-हीट कर लें.

सबसे पहले सूजी को मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह फाइन पीस लें, ताकि उसका स्मूद पाउडर तैयार हो जाए. इसके बाद इस पाउडर को छान लें, जिससे केक की बनावट और भी मुलायम बने. अब मिक्सर जार में आम का पल्प डालें और उसमें चीनी मिलाकर एकदम स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.

अब बैटर में बेकिंग पाउडर डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. तैयार बैटर को केक टिन में डाल दें. टिन को 2-3 बार हल्का पटकें, ताकि उसमें मौजूद एयर बबल्स निकल जाएं और बैटर बराबर सेट हो जाए. इसके बाद ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और बची हुई टूटी फ्रूटी डालकर सजाएं.

केक तैयार होने के बाद उसे थोड़ा ठंडा होने दें, फिर चाकू की मदद से किनारों को अलग करें और प्लेट में निकाल लें. अब स्वादिष्ट और मुलायम मैंगो रवा केक तैयार है. परिवार के साथ इसका आनंद लें. अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं है. इस केक को गैस पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए एक भारी तले वाले बर्तन को प्लेट से ढककर लगभग 10 मिनट तक गरम करें। फिर उसमें एक स्टैंड रखें और उसके ऊपर केक टिन रख दें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment