Last Updated:
Famous Bhalla Of Bharatpur : भरतपुर का मशहूर भल्ला यानी देसी आलू टिक्की अब सिर्फ स्ट्रीट फूड नहीं बल्कि शहर की पहचान बन चुका है. शाम ढलते ही बाजारों में भल्लों के ठेलों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है. कुरकुरी टिक्की, छोले, दही और खास चटनियों का स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है. देसी मसालों से तैयार यह जायका पर्यटकों को भी खूब लुभा रहा है और तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है.
भरतपुर के स्वाद में देसी तड़के की खास पहचान है.और इसी पहचान को और मजबूत बनाता है. यहां का मशहूर स्ट्रीट फूड भल्ला जिसे आम भाषा में आलू टिक्की कहा जाता है, यह सिर्फ एक नाश्ता नहीं बल्कि भरतपुर की खानपान संस्कृति का अहम हिस्सा बन चुका है. इसकी खुशबू और जायका हर उम्र के लोगों को अपनी ओर खींचता है और जो एक बार खा ले वह इसका दीवाना हो जाता है.
भल्ले को तैयार करना भी अपने आप में एक कला है. सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश किया जाता है. फिर उसमें नमक, लाल मिर्च, हरा धनिया, जीरा और अन्य मसाले मिलाए जाते हैं. इस मिश्रण को टिक्की का आकार देकर गर्म तेल या तवे पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंका जाता है. इसका सही स्वाद तभी आता है जब इसे धीमी आंच पर अच्छे से पकाया जाए.
भरतपुर के स्थानीय लोगों के लिए भल्ला सिर्फ एक नाश्ता नहीं बल्कि एक रोजमर्रा की पसंद है. वहीं बाहर से आने वाले पर्यटक भी इस देसी स्वाद को चखे बिना नहीं रहते कई लोग तो खासतौर पर भरतपुर के भल्लों का स्वाद लेने के लिए यहां के बाजारों का रुख करते हैं. और लोगों को भी काफी अच्छा और यह नाश्ता काफी लोकप्रिय बनता जा रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
भरतपुर के बाजारों में शाम ढलते ही भल्लों के ठेले सज जाते हैं. जहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है. खास बात यह है. कि यहां बनने वाले भल्ले में देसी अंदाज और खास मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. जो इसे अन्य जगहों की टिक्की से अलग बनाता है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम ये टिक्की स्वाद का बेहतरीन संतुलन पेश करती है.
कुल मिलाकर भरतपुर का भल्ला स्वाद, परंपरा और देसी अंदाज का एक शानदार उदाहरण है. इसकी सादगी में ही इसकी खासियत छिपी है. जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है. अगर आप कभी भरतपुर आएं, तो इस लाजवाब स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर लें क्योंकि यही है यहां के असली जायके की पहचान.
इसके बाद भल्ले को परोसने का तरीका भी इसे खास बनाता है. तैयार टिक्की के ऊपर छोले डाले जाते हैं. फिर उस पर दही, मीठी इमली की चटनी और तीखी हरी चटनी डाली जाती है. ऊपर से प्याज सेव और चाट मसाला डालकर इसे सजाया जाता है. यह मिश्रण स्वाद में खट्टा, मीठा और तीखा तीनों का बेहतरीन मेल देता है.