Last Updated:

Ulta tawa paratha recipe : अगर आप घर पर लखनवी खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ‘उल्टे तवे का पराठा’ बनाना जरूर सीखें. मैदा, दूध और केसर के खास मेल से तैयार यह पराठा साधारण रोटियों से बिल्कुल अलग होता है. अक्सर लोग इसे बाहर ही खाना पसंद करते हैं क्योंकि इसे बनाना एक कला माना जाता है, लेकिन आज की इस आसान रेसिपी के साथ आप इसे बड़ी सरलता से अपने साधारण तवे या कड़ाही पर बना सकेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इसका स्वाद हल्का मीठा और खुशबू शाही होती है.

How To Make Ulta Tawa Paratha : अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और कभी लखनऊ की गलियों में घूमे हैं, तो ‘टुंडे कबाबी’ का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा. वहां के कबाब जितने मशहूर हैं, उतना ही चर्चा में रहता है उनके साथ परोसा जाने वाला ‘उल्टे तवे का पराठा’.जैसा कि नाम से ही जाहिर है, इसे बनाने का तरीका थोड़ा जुदा है. यह पराठा कड़ाही जैसे दिखने वाले एक बिना हैंडल के तवे को उल्टा करके बनाया जाता है. इसका स्वाद हल्का मीठा और खुशबू शाही होती है. चलिए, आज उसी नवाबी जायके को आपके किचन तक लाते हैं.

उल्‍टा तवा का पराठा बनाने का तरीका- 

सामग्री-
मैदा: 400 ग्राम
सूजी (रवा): 50 ग्राम
दूध: 150 मिलीलीटर
चीनी: 1 बड़ा चम्मच
नमक: 2 छोटे चम्मच
केसर: आधा ग्राम (थोड़े से दूध में भिगोया हुआ)
हरी इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
केवड़ा जल: 1 छोटा चम्मच
गुलाब जल: 1 छोटा चम्मच
कैनोला तेल: 150 मिलीलीटर (मोयन और सेकने के लिए)

बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

1. शाही दूध तैयार करें
सबसे पहले एक बर्तन में दूध लें. इसमें चीनी, नमक, केसर, इलायची पाउडर, केवड़ा जल, गुलाब जल और सूजी मिलाएं. इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी फूल जाए और सारे फ्लेवर दूध में समा जाएं.

2. नरम आटा गूंथें
एक चौड़ी परात में मैदा लें. बीच में जगह बनाकर तैयार दूध का मिश्रण डालें. अब इसे धीरे-धीरे मिलाएं और एक बहुत ही नरम आटा गूंथ लें. अब इस आटे को थोड़ा फैलाएं और थोड़ा-थोड़ा करके कैनोला तेल डालते जाएं. इसे तब तक गूंथें जब तक कि आटा सारा तेल सोख न ले और एकदम चिकना न हो जाए. आटे को 5-10 मिनट का आराम दें.

3. लच्छेदार लोइयां बनाएं
तैयार आटे को 8 बराबर भागों में बांट लें. एक लोई को बेलें और उस पर हल्का तेल लगाएं. अब चाकू से केंद्र से किनारे तक एक कट लगाएं और इसे धीरे-धीरे रोल करते हुए एक शंकु (Cone) का आकार दें. इन शंकु वाली लोइयों को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे पराठा परतदार बनेगा.

4. ‘उल्टा तवा’ और सिंकाई
अब असली कलाकारी शुरू होती है. एक भारी कड़ाही या तवे को उल्टा करके गरम करें और उस पर हल्का तेल लगाएं. लोई को पतला बेल लें. गरम तवे पर पराठा डालें, एक तरफ से सिकने पर इसे पलटें और अच्छी मात्रा में तेल लगाएं.

प्रो टिप: पराठे को सेकते समय एक साफ किचन नैपकिन (रुमाल) का इस्तेमाल करें. रुमाल से किनारों को धीरे-धीरे दबाएं ताकि यह चारों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment