How to make tomato dry powder and puree: टमाटर के बिना ना दाल अच्छी लगती है और ना ही कोई सब्जी. कई सब्जी तो बिना टमाटर के बेस्वाद ही लगती है. कई बार टमाटर का दाम अचानक ही बहुंत महंगा हो जाता है. ऐसे में आप बिना टमाटर वाली ही दाल, सब्जी बनाकर खाते हैं. इन दिनों टमाटर काफी सस्ता मिल रहा है, तो क्यों ना आप कुछ ऐसा उपाय करें कि आपको बिना टमाटर के स्वाद वाली सब्जी, दाल खानी ही ना पड़े. इसके लिए आप घर पर ही टोमैटो प्यूरी और टोमैटो पाउडर बनाकर रख सकते हैं. आपका जब मन करे इस होममेड टोमैटो प्यूरी या फिर टमाटर के पाउडर को सब्जी, चिकन, मटन, मछली, दाल या जिसमें भी टमाटर डालने की जरूरत हो डाल कर स्वाद बढ़ा सकते हैं. यूट्यूब चैनल Maa, yeh kaise karun? पर आप इस वीडियो में सीख सकते हैं घर पर टमाटर का पाउडर और प्यूरी बनाने का बेहद ही सिंपल सा तरीका.



Source link

Write A Comment