Last Updated:

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के पास स्थित हडसन लेन आज स्टूडेंट्स की पसंदीदा फूड स्ट्रीट बन चुकी है. शाम होते ही यहां के कैफे युवाओं की भीड़ से भर जाते हैं. कम बजट में स्वादिष्ट खाना और शानदार माहौल मिलने की वजह से यह जगह छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है. हडसन लेन में कई ऐसे कैफे हैं, जहां लोग दोस्तों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं. यहां के हर कैफे की अपनी अलग पहचान और स्वाद है, जो लोगों को बार-बार यहां आने के लिए आकर्षित करता है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के पास स्थित हडसन लेन आज सिर्फ एक मार्केट नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स की पसंदीदा फूड स्ट्रीट बन चुकी है. शाम होते ही यहां के कैफे युवाओं की भीड़ से भर जाते हैं. कम बजट में स्वादिष्ट खाना, शानदार माहौल और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए यह जगह छात्रों की पहली पसंद मानी जाती है. अगर आप भी हडसन लेन घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां मौजूद कुछ खास फूड स्पॉट्स को जरूर ट्राय करना चाहिए. हडसन लेन अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूथ कल्चर का अहम हिस्सा बन चुका है. यहां हर कैफे की अपनी अलग पहचान और खास स्वाद है, जो लोगों को बार-बार यहां आने के लिए आकर्षित करता है.

Big Yellow Door Cafe
हडसन लेन का यह कैफे अपने बड़े बर्गर, लोडेड फ्राइज और क्रीमी पास्ता के लिए काफी मशहूर है. यहां का इंटीरियर काफी आकर्षक है और माहौल भी काफी मस्ती भरा रहता है. यही वजह है कि स्टूडेंट्स यहां खाना खाने के साथ-साथ फोटो क्लिक करवाना भी पसंद करते हैं. दोस्तों के साथ बैठकर लंबी बातचीत करने के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है.

QD’s Restaurant
यह हडसन लेन की सबसे चर्चित जगहों में से एक है. यहां के तंदूरी मोमोज और मलाई चाप लोगों को बेहद पसंद आते हैं. कम कीमत में स्वादिष्ट और भरपेट खाना मिलने के कारण यहां हमेशा भीड़ लगी रहती है. खास बात यह है कि 200 से 300 रुपये के बजट में दोस्तों के साथ आसानी से पार्टी की जा सकती है.

Echoes Cafe
ये कैफे अपनी यूनिक सर्विस के लिए खास पहचान रखता है. यहां hearing and speech impaired स्टाफ काम करता है. स्वादिष्ट खाने के साथ यहां का शांत और खूबसूरत माहौल लोगों को एक अलग अनुभव देता है. यहां आने वाले लोग इस कैफे की अनोखी थीम और सर्विस की खूब तारीफ करते हैं.

Cafeteria & Co.
रूफटॉप सिटिंग और स्टाइलिश डेकोरेशन वाला यह कैफे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. इसकी रूफटॉप सिटिंग, स्टाइलिश डेकोरेशन, शानदार लाइटिंग और म्यूजिक लोगों को काफी आकर्षित करते हैं. यहां के पिज्जा, फ्राइज और मॉकटेल्स काफी पसंद किए जाते हैं.

Rico’s
अगर आपको मिठाइयां और शेक पसंद हैं, तो Rico’s आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां की गाढ़ी कोल्ड कॉफी, वैफल्स और चीज वाले स्नैक्स काफी मशहूर हैं. शाम के समय यहां का माहौल काफी शानदार और जीवंत रहता है. खास बात यह है कि यहां खाने और ड्रिंक्स की कई वैरायटी उपलब्ध हैं, जो लोगों को खूब पसंद आती हैं.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Write A Comment