Last Updated:

Ginger Storage Tips: गर्मी में अदरक जल्दी सूख जाती है, लेकिन कुछ आसान घरेलू तरीकों से इसे लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है. मिट्टी, सूती कपड़ा और पेपर टॉवल जैसे तरीके अदरक की नमी बनाए रखते हैं और उसे जल्दी खराब होने से बचाते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मी में अदरक फ्रेश रखने के तरीके

Ginger Storage Tips: रसोई में अदरक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है. सुबह की चाय हो, दाल-सब्जी हो या फिर काढ़ा, अदरक स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देती है. कई लोग तो चाय में अदरक डाले बिना स्वाद पूरा ही नहीं मानते. यही वजह है कि घरों में अदरक हमेशा रखी जाती है. लेकिन गर्मियों के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी ये होती है कि अदरक बहुत जल्दी सूखने लगती है. कुछ ही दिनों में इसका छिलका सख्त हो जाता है और अंदर से अदरक बेजान लगने लगती है. फिर उसे काटना, छीलना या कद्दूकस करना मुश्किल हो जाता है. जिन घरों में फ्रिज नहीं होता, वहां अदरक को लंबे समय तक संभालकर रखना और भी मुश्किल लगता है.

अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से अदरक को बिना फ्रिज के भी लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है. पुराने समय में गांवों में लोग इन्हीं तरीकों से अदरक को महीनों तक इस्तेमाल करते थे. अगर आप भी चाहते हैं कि गर्मी में अदरक सूखे नहीं और लंबे समय तक फ्रेश बनी रहे, तो ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगे.

मिट्टी में दबाकर रखें अदरक
अगर आपके घर में फ्रिज नहीं है तो ये तरीका सबसे ज्यादा काम का साबित हो सकता है. पुराने समय में लोग अदरक, हल्दी और दूसरी जड़ों वाली चीजों को मिट्टी में दबाकर रखते थे. इससे उनमें नमी बनी रहती थी और वे जल्दी सूखती नहीं थीं. इसके लिए एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें थोड़ी साफ मिट्टी डाल दें. अब अदरक रखें और ऊपर से मिट्टी की हल्की परत बिछा दें. मिट्टी पूरी तरह सूखने न दें. समय-समय पर थोड़ा पानी छिड़कते रहें. इससे अदरक लंबे समय तक ताजा बनी रहती है.

सूती कपड़े का करें इस्तेमाल
अगर आप आसान तरीका चाहते हैं तो अदरक को मोटे सूती कपड़े या तौलिये में लपेटकर रखें. ध्यान रखें कि कपड़ा हल्का नम रहे. ज्यादा गीला करने की जरूरत नहीं है. इस तरीके से अदरक में नमी बनी रहती है और गर्म हवा का असर कम पड़ता है. खास बात ये है कि इससे अदरक जल्दी सख्त नहीं होती और उसका रस भी बना रहता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पेपर टॉवल में लपेटना भी फायदेमंद
अगर आप अदरक को थोड़े दिनों के लिए सुरक्षित रखना चाहते हैं तो पेपर टॉवल का तरीका भी अच्छा है. सबसे पहले अदरक को धो लें और उसका पानी पूरी तरह सूखने दें. अब अदरक को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. इसके बाद पेपर टॉवल में लपेटकर किसी डिब्बे में रख दें. अगर फ्रिज मौजूद है तो एयरटाइट कंटेनर में भी रख सकते हैं. इससे ज्यादा नमी नहीं बनेगी और अदरक जल्दी खराब नहीं होगी.

अदरक रखते समय इन बातों का रखें ध्यान
अदरक को हमेशा सूखी जगह पर रखें. अगर अदरक गीली होगी तो उसमें फफूंदी लग सकती है. खराब या सड़ी हुई अदरक को बाकी अदरक के साथ न रखें, वरना पूरी अदरक जल्दी खराब हो सकती है. साथ ही जरूरत से ज्यादा अदरक एक साथ धोकर स्टोर न करें. इस्तेमाल से पहले धोना ज्यादा बेहतर माना जाता है.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment