होमफोटोलाइफ़फूड

इंस्टाग्रामेबल कैफे और रॉयल डाइनिंग, ग्रेटर नोएडा की ये जगहें हैं सुपरहिट

Last Updated:

ग्रेटर नोएडा अब सिर्फ एजुकेशन और कॉर्पोरेट हब ही नहीं, बल्कि फूड लवर्स के लिए भी खास डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. यहां कई ऐसे रेस्टोरेंट और कैफे मौजूद हैं, जो अपने स्वाद, थीम और शानदार अंबियंस के लिए लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. चाहे प्रीमियम बेकरी आइटम्स हों, अचारी फ्लेवर्स या रॉयल डाइनिंग एक्सपीरियंस, हर तरह के फूड लवर्स के लिए यहां शानदार विकल्प मौजूद हैं.

अचारी स्पून इन दिनों ग्रेटर नोएडा के सबसे चर्चित फूड स्पॉट्स में शामिल हो चुका है. डेल्टा 1 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित यह रेस्टोरेंट अपने सिग्नेचर अचारी फ्लेवर्स के लिए खास पहचान रखता है. यहां मिलने वाली सुशी लोगों को काफी पसंद आ रही है, वहीं सॉफ्ट और जूसी डिमसम्स भी क्राउड फेवरेट बने हुए हैं. पनीर सिंदूरी यहां की सबसे चर्चित डिश मानी जाती है, जिसका रिच और स्मोकी फ्लेवर हर पनीर लवर को इम्प्रेस कर देता है. 

इसके अलावा रेस्टोरेंट की आचारी रेंज ट्रेडिशनल इंडियन फ्लेवर्स को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश करती है. यह जगह सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेलिब्रेशन के लिए भी परफेक्ट मानी जाती है. यहां 35 लोगों तक के लिए अलग पार्टी एरिया मौजूद है, जबकि कुल 110 गेस्ट्स की सीटिंग कैपेसिटी उपलब्ध है.

‘मेड बाय मेलोस’ नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक लोकप्रिय कैफे और बेकरी स्पॉट बन चुका है. यह जगह अपनी प्रीमियम बेकरी आइटम्स के लिए खास पहचान रखती है. यहां की पेस्ट्रीज, सैंडविच और फ्रेशली बेक्ड प्रोडक्ट्स लोगों को बार-बार आने पर मजबूर कर देते हैं. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

मॉडर्न कैफे वाइब्स और इलेगेंट प्रेजेंटेशन इसे यंगस्टर्स और कॉफी लवर्स के बीच बेहद पॉपुलर बनाते हैं. स्वीट लवर्स के लिए यह जगह किसी हेवन से कम नहीं मानी जाती.

‘डू-डू-एस कैफे एंड रेस्टोरेंट’ सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि एक कम्पलीट डाइनिंग एक्सपीरियंस माना जाता है. कोज़ी अंबियंस, ट्रेंडी कैफे वाइब्स और कस्टमर-फर्स्ट सर्विस इसे ग्रेटर नोएडा के पसंदीदा फैमिली रेस्टोरेंट्स में शामिल करती है. यहां का कबाब प्लैटर, गलौती कबाब, पनीर कलेजी और लाल मांस लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. 

इसके अलावा बिरयानी लवर्स के लिए भी यहां कई शानदार ऑप्शंस मौजूद हैं. कॉफी, स्मूदीज और मॉकटेल्स का रिफ्रेशिंग मेन्यू खासतौर पर यंगस्टर्स को आकर्षित करता है. दोस्तों के साथ हैंगआउट हो, बर्थडे सेलिब्रेशन या फैमिली डिनर,’डू-डू-एस कैफे एंड रेस्टोरेंट’ हर मौके को खास बना देता है. यह रेस्टोरेंट डेल्टा 1 स्थित सन ट्विलाइट मॉल की पहली मंजिल पर मौजूद है.

‘द येलो चिली’ अल्फा 2 की कमर्शियल बेल्ट में स्थित एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट है, जो अपने ऑथेंटिक नॉर्थ इंडियन कुजिन के लिए काफी मशहूर माना जाता है. यहां इंडियन, चाइनीज़ और डेजर्ट्स का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. इसके इलेगेंट इंटीरियर्स, कम्फर्टेबल सीटिंग और रिच फ्लेवर्स इसे फूड लवर्स की पसंदीदा जगह बनाते हैं. चाहे फैमिली डिनर हो या दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग, यह रेस्टोरेंट हर मौके के लिए शानदार ऑप्शन माना जाता है.

देसी वाइब्स आई थम गैलेरिया में मौजूद एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जो अपनी एंटीक थीम और रॉयल अंबियंस के लिए खास पहचान रखता है. यहां प्रवेश करते ही ऐसा महसूस होता है मानो आप भारतीय विरासत और राजस्थानी संस्कृति की दुनिया में पहुंच गए हों. दीवारों पर बनी ट्रेडिशनल आर्टवर्क, एंटीक डेकोर और खूबसूरती से डिजाइन की गई टेबल्स इसकी सुंदरता को और बढ़ा देती हैं. यहां का मिर्ची कढ़ी पकोड़ा, दही कबाब और पनीर धनिया अदरकी लोगों को बेहद पसंद आता है. वहीं, नॉन-वेज लवर्स के लिए मुर्ग लहसुनी, मुर्ग लाहौरी और मटन बर्रा शानदार विकल्प माने जाते हैं. यह रेस्टोरेंट फैमिली डाइनिंग और स्पेशल ओकेजन्स के लिए परफेक्ट जगह माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment