Last Updated:
गर्मी के समय में शादी हो या कोई धार्मिक आयोजन या कोई बड़ा फंक्शन लोग प्याज की सब्जी बनाना पसंद करते हैं. यह लोगों को बहुत पसंद आती है. यह सब्जी प्याज और मसाले से तैयार होती है. खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है. यह शरीर को फायदा भी करती है लू लगने से बचाती है. इसलिए डॉक्टर भी प्याज खाने की सलाह देते हैं.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में मौसम के अनुसार सब्जियां बनाई जाती है. यह सब्जियां काफी फेमस है. गर्मी के समय में शादी हो या कोई धार्मिक आयोजन या कोई बड़ा फंक्शन लोग प्याज की सब्जी बनाना पसंद करते हैं. यह लोगों को बहुत पसंद आती है. यह सब्जी प्याज और मसाले से तैयार होती है. खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है.
यह शरीर को फायदा भी करती है लू लगने से बचाती है. इसलिए डॉक्टर भी प्याज खाने की सलाह देते हैं. आप भी आपके घर पर प्याज की सब्जी तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए प्याज टमाटर गरम मसाला नमक तेल का इस्तेमाल किया जाता है.
एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फुला बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शादी विवाह हो या कोई धार्मिक आयोजन या कोई भंडारा वहां पर गर्मी के दिनों में प्याज की सब्जी बनाई जाती है. यह प्याज की सब्जी लोग काफी पसंद करते हैं. यह बड़ी स्वादिष्ट बनती है इसलिए लोग इसको शादी ब्याह में भी बनाते हैं. मेहमान बड़े चावल से इसको खाते हैं और इस सब्जी की खासियत होती है. यह शरीर को कोई नुकसान नहीं करती है और शरीर को फायदा करती है इससे धूप नहीं लगती है.
डॉक्टर ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट डॉक्टर गौरव थावानी ने बताया कि प्याज की सब्जी या कच्चा प्याज खाना शरीर के लिए अच्छा होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट विटामिन C बी पोटैशियम और सल्फर यौगिक प्रचुर मात्रा में होते है. यह पाचन सुधारने हृदय को स्वस्थ रखने कोलेस्ट्रॉल कम करने ब्लड शुगर नियंत्रित करने और गर्मियों में लू से बचाने में मददगार है. इसके साथ ही कैंसर से लड़ने में भी सहायता कर सकता हैं.