Last Updated:
Chole Bhature Recipe: आपने कई बार महंगे-महंगे रेस्टोरेंट में छोले भटूरे खाए होंगे और शायद उतना मजा आया भी न हो. मगर, 40 रुपये में आप इतने टेस्टी छोले भटूरे खा सकते हैं कि कभी स्वाद न भुल पाएं. अगर आपको इनका मजा लेना है तो आपको उसके लिए मऊ आना पड़ेगा… नहीं तो आप घर भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं कहां है दुकान और कैसे बनाएं स्वाद से भरपुर छोले भटूरे.
मऊ: अक्सर देखा जाता है सुबह लोग घर से बाहर रहने वाले छोले भटूरे का स्वाद लेकर ऑफिस चले जाते हैं. ऐसा ही मऊ में एक छोले भटूरे की दुकान जहां 40 रुपये में मिलने वाला छोला भटूरा काफी धमाल मचा रहा है. यहां सुबह से ही खाने के लिए भीड़ लगने लगती है. आइए जानते हैं क्या छोले भटूरे बनाने की रेसिपी, जिसे खाने के बाद उंगली चाटने पर लोग मजबूर होते हैं.
मऊ का मशहूर है यह छोला भटूरा
मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज पर स्थित छोले भटूरे और पुलाव की दुकान के ऑनर देवरिया जनपद के निवासी राहुल गुप्ता बताते हैं कि उनके यहां का छोला भटूरा काफी फेमस है. उनके यहां का छोला भटूरा खाने के लिए काफी दूर दराज से लोग आते हैं. बस अड्डा पास होने की वजह से बस से उतरते ही लोग उनके छोले भटूरे की दुकान पर चले आते हैं. उनके यहां छोला भटूरा अलग तरह से बनाया जाता है. इसकी वजह से लोगों को काफी पसंद आता है. वह इस छोले भटूरे को बनाने के लिए कानपुर से मसाला लाते हैं जो इसका स्वाद बढ़ा देता है.
पहले 5 बजे करें ये काम
राहुल गुप्ता बताते हैं कि इस छोला भटूरा को बनाने के लिए सबसे पहले शाम को 5 काबुली चना को भिगो दिया जाता है. उसके बाद अगली सुबह भटूरा बनाने के लिए मैदा को अच्छे से फेंटा जाता है. जब यह मैदा तैयार हो जाता है तो भटूरा बनाया जाता है. भटूरा बनाने में अधिक सामान नहीं लगता है, लेकिन छोला को टेस्टी बनाने के लिए इसमें कई प्रकार के समान डाले जाते हैं. छोला बनाने के लिए सबसे पहले भीगा हुआ काबुली चना लेते हैं.
खास है रेसिपी
रात भर भीगे हुए चनों को तेजपत्ता और नमक के साथ कुकर में 4-5 सीटी आने तक उबाल लें. कड़ाही में तेल गरम कर जीरा, प्याज-अदरक-लहसुन का पेस्ट भून लें. साथ ही कानपुर के खास मसाले डाल लें. फिर टमाटर प्यूरी और छोले मसाला डालकर तेल अलग होने तक पकाएं. उबले चने डालकर 10-15 मिनट पकाएं, ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें. बहुत ही स्वादिष्ठ इससे छोला बन जाता है.
40 रुपये में मिलेगा 2 भटूरा
इस छोले भटूरे को बनाने में सबसे अधिक प्याज और मसाला तथा अचार का महत्व होता है. अचार से इस छोले भटूरे का स्वाद काफी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से लोग मन से खाते हैं. इस छोला भटूरा को खाने के लिए सिर्फ मऊ ही नहीं बल्कि दूर-दराज से भी लोग आते हैं. यहां जो एक बार इस छोला भटूरा को खा लेता है वह बार-बार खाने पर मजबूर हो जाता है. इसलिए लोग यहां आते ही बस से उतरते हैं और छोला भटूरा खाकर ही आगे बढ़ते हैं. अगर बात करें कीमत की तो यह छोला भटूरा ₹40 में 2 भटूरे के साथ आता है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें