Last Updated:

Jamshedpur Latest News : जमशेदपुर के कदमा जोहर हाट में मास्टरशेफ इंडिया 2023 की मधुस्मिता सोरेन आदिवासी और फ्यूजन व्यंजन परोस रही हैं. उनके मड़वा मोमो से टोको तोरानी तक स्टॉल पर भारी भीड़ उमड़ी है. आइये जानते हैं उनके बारे में.

जमशेदपुर: खाने-पीने के शौकीनों का शहर कहा जाने वाला जमशेदपुर में इन दिनों स्वाद का एक अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. शहर के कदमा स्थित जोहर हाट में मास्टरशेफ इंडिया 2023 में अपनी खास पहचान बनाने वाली सेलिब्रिटी शेफ मधुस्मिता सोरेन ने अपने पारंपरिक और फ्यूजन व्यंजनों का जादू बिखेर रही हैं. उनके हाथों का बना व्यंजन चखने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है.

आदिवासी खानपान को दिलाई पहचान

मधुस्मिता सोरेन ने मास्टरशेफ इंडिया में झारखंड और आदिवासी खानपान को एक नई पहचान दिलाई थी. अब वही स्वाद वह जमशेदपुर के लोगों तक लेकर आई हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि वह साधारण और पारंपरिक व्यंजनों को भी एक अलग ट्विस्ट देकर परोस रही हैं, जिससे लोगों को देसी स्वाद के साथ मॉडर्न फ्लेवर का अनुभव मिल रहा है.

मधुस्मिता ने बताया कि इन दिनों उनका शेड्यूल काफी व्यस्त चल रहा है. वह ताज, जिंजर, ओडिशा टूरिज्म समेत कई बड़े फूड फेस्टिवल और वर्कशॉप में हिस्सा ले रही हैं. इसके बावजूद उन्होंने जमशेदपुर के लोगों के लिए खास तौर पर यहां अपना फूड सेटअप लगाया है, ताकि लोग उनके हाथों के अनोखे व्यंजनों का स्वाद ले सकें. जोहर हाट में उनके स्टॉल पर कई ऐसे व्यंजन मिल रहे हैं. जो स्वाद के साथ-साथ पारंपरिक संस्कृति की भी झलक देते हैं. यहां मड़वा से बने कुरकुरे मोमो, झोल मोमो, चिकन और वेज स्पेशल कटलेट चॉप लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. गर्मी के मौसम को देखते हुए बेल का शरबत और टोको तोरानी भी खास आकर्षण बना हुआ है. टोको तोरानी एक पारंपरिक पेय है.

इसके अलावा यहां चौकड़ी, डंबू पीठा जैसे पारंपरिक व्यंजन भी वेज और नॉनवेज दोनों स्वाद में उपलब्ध हैं. वहीं, चिकन और मटन से बने कई स्पेशल डिश भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. देसी मसालों और पारंपरिक तरीके से तैयार इन व्यंजनों की खुशबू लोगों को स्टॉल तक खींच ला रही है. इसके अलावा सुबह 11 बजे से ही मधुस्मिता अपना सेटअप शुरू कर देती हैं और देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है. जमशेदपुर के फूड लवर्स के लिए यह किसी फूड फेस्टिवल से कम नहीं है. अगर आप भी कुछ नया और पारंपरिक स्वाद का अनुभव लेना चाहते हैं तो कदमा स्थित जोहर हाट पहुंचकर मास्टरशेफ मधुस्मिता सोरेन के हाथों का यह खास जायका जरूर चख सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Write A Comment