X

बिना तेल की ये देसी सब्जी बनी लोगों की पहली पसंद;स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे

 

arw img

Best Vegetable recipe In Summer Season: आजकल लोग ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने से दूरी बनाकर हेल्दी और हल्का भोजन अपनाने लगे हैं. ऐसे में भीलवाड़ा की एक खास देसी डिश “दूध नमकीन की सब्जी” तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है. यह अनोखी सब्जी बिना ज्यादा तेल और भारी मसालों के तैयार होती है, लेकिन स्वाद ऐसा देती है कि हर कोई इसका दीवाना हो रहा है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद मानी जा रही है.

रेसिपी एक्सपर्ट कृष्णा कुमार बताते हैं कि इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले दूध को हल्का गर्म किया जाता है. फिर उसमें नमक, हल्दी जैसे हल्के मसाले डालकर देसी नमकीन मिलाई जाती है. कुछ देर पकने के बाद यह गाढ़ी और स्वादिष्ट सब्जी तैयार हो जाती है. इसमें तेल का इस्तेमाल बेहद कम होता है, जिससे यह पचने में आसान रहती है. गर्मी के मौसम में हल्का और सुपाच्य भोजन चाहने वालों के लिए यह देसी रेसिपी किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही. अब यह डिश धीरे-धीरे गांवों से निकलकर शहरों के किचन तक पहुंच रही है और लोग इसे स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बता रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment