UP Famous Food: उत्तर प्रदेश के हर जिले की अब अपनी एक खास पहचान खाने के स्वाद के जरिए बनाई जा रही है. योगी सरकार की ‘One District One Dish’ पहल के तहत राज्य के 75 जिलों की पारंपरिक और मशहूर डिशेज़ की सूची तैयार की गई है, जिससे हर जिले का अपना एक अलग फूड ब्रांड बन सके. इस लिस्ट में आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा, वाराणसी की लस्सी, जौनपुर की इमरती, गोरखपुर के समोसे, मेरठ की रेवड़ी-गजक और लखनऊ का मलाई मक्खन जैसी मशहूर चीजें शामिल हैं. वहीं सहारनपुर का शहद, मुजफ्फरनगर का गुड़, अयोध्या की दही-जलेबी, बलिया का सत्तू और चित्रकूट का मावा जैसी स्थानीय स्वादिष्ट चीजों को भी खास पहचान दी गई है. इस पहल का मकसद सिर्फ खाने को प्रमोट करना नहीं है, बल्कि हर जिले की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा देना है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment