Turai Sabzi Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही खाने की पसंद अपने आप बदल जाती है. भारी-भरकम खाना छोड़कर लोग हल्का, जल्दी पचने वाला और शरीर को ठंडक देने वाला खाना पसंद करते हैं. ऐसे में तोरई और लौकी जैसी सब्जियां घर-घर में बनने लगती हैं, लेकिन सच यह भी है कि बच्चे तो क्या, कई बड़े भी इन सब्जियों से दूरी बना लेते हैं. वजह साफ है-साधारण तरीके से बनी तोरई का स्वाद कई बार फीका लगता है. अब सोचिए अगर उसी तोरई को थोड़ा अलग अंदाज में, पंजाबी फ्लेवर के साथ बनाया जाए तो? मसालों की खुशबू, हल्की ग्रेवी और क्रीमी टेक्सचर वाली तोरई अगर प्लेट में आए, तो वही लोग जो पहले मुंह बनाते थे.

अब उंगलियां चाटते नजर आएंगे. यही खासियत है इस पंजाबी स्टाइल तोरई की सब्जी की. यह रेसिपी न सिर्फ आसान है बल्कि रोजमर्रा के खाने को भी खास बना देती है, अगर आप भी चाहते हैं कि घर के लोग हेल्दी खाना खुशी-खुशी खाएं, तो इस बार अपनी किचन में यह नया ट्विस्ट जरूर ट्राई करें.

पंजाबी स्टाइल तोरई बनाने का आसान तरीका

1. तोरई की तैयारी
सबसे पहले ताजी और नरम तोरई लें. इसे अच्छे से धोकर छील लें. अब इसे गोल या छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें कि टुकड़े ज्यादा मोटे न हों, वरना पकने में टाइम लगेगा और टेक्सचर भी सही नहीं आएगा.

2. मसाले तैयार करना
एक कड़ाही में 2-3 चम्मच तेल या घी गरम करें. इसमें जीरा, हींग और तेजपत्ता डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे, बारीक कटा प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें. इसे करीब 1 मिनट तक पकाएं ताकि कच्चापन खत्म हो जाए. इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और साथ में हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. पंजाबी फ्लेवर का जादू
मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल ऊपर न दिखने लगे. यही वो स्टेज है जहां से स्वाद असली रूप लेता है. अब इसमें 2 चम्मच फेंटा हुआ दही या मलाई डालें. इससे ग्रेवी में क्रीमी टेक्सचर और हल्की खटास आ जाती है, जो इस डिश को खास बनाती है.

4. तोरई पकाना
अब कटे हुए तोरई के टुकड़े डालें और मसाले में अच्छे से मिक्स करें. तोरई खुद ही पानी छोड़ती है, इसलिए अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं होती. ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में हल्का चलाते रहें ताकि सब्जी नीचे से चिपके नहीं.

5. आखिरी टच
जब तोरई नरम हो जाए, तब उसमें गरम मसाला और थोड़ा सा अमचूर डालें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें.

कैसे करें सर्व
यह पंजाबी स्टाइल तोरई गरमा-गरम फुल्के, तंदूरी रोटी या पराठे के साथ बहुत बढ़िया लगती है, अगर आप इसे चावल के साथ खाना चाहते हैं, तो ग्रेवी थोड़ी पतली रख सकते हैं. इस डिश की खास बात यह है कि यह हल्की होने के साथ-साथ स्वाद में भी भरपूर है, जिससे बच्चे भी बिना नखरे के इसे खा लेते हैं.

टिप्स जो स्वाद को बना दें और भी बेहतर
अगर हल्की मिठास चाहिए तो थोड़ा सा काजू पेस्ट डाल सकते हैं. ज्यादा मसालेदार पसंद है तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ाएं, देसी स्वाद के लिए घी का इस्तेमाल करें.



Source link

Write A Comment