How to make CASSATA ice cream: गर्मियों में हर कोई आइसक्रीम खाना पसंद करता है. ठंडी-ठंडी आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों तक को भाती है. कई तरह के फ्लेवर, डिजाइन, रंगों में बनी आइसक्रीम को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है. आपने आइसक्रीम वाले भइया से कई बार सुंदर सा रंग बिरंगा कसाटा (Cassata) आइसक्रीम भी खाया होगा. ये देखने में जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही टेस्टी भी. यह एक लोकप्रिय आइसक्रीम डेजर्ट है, जिसमें कई फ्लेवर और रंगों की आइसक्रीम की परतें होती हैं. इसमें स्ट्रॉबेरी, पिस्ता, वनीला जैसे फ्लेवर मिलते हैं.इसके बीच में ड्राई फ्रूट्स, स्पंजी केक, ऊपर से नट्स, टूटी-फ्रूटी लगा होता है. यदि आपको भी कसाटा बहुत पसंद है तो आप इसे घर पर भी बना सकते हैं. मास्टर शेफ रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल Chef Ranveer Brar पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बहुत ही आसानी से कसाटा बनाने का तरीका बता रहे हैं. आप इस वीडियो को देखकर अपने बच्चों और खुद के लिए बनाएं ये टेस्टी कसाटा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment