Last Updated:

घर में मछली बनाते समय कई बार वह सॉफ्ट और जूसी बनने की बजाय सख्त हो जाती है, जिससे पूरा स्वाद खराब लगने लगता है. ऐसे में सही मैरिनेशन, हल्की आंच और कुछ आसान किचन ट्रिक्स मछली को नरम और स्वादिष्ट बनाने में मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं कैसे…

ख़बरें फटाफट

Zoom

फिश फ्राई करने का सही तरीका.

घर में मछली बनाते समय कई लोगों की सबसे बड़ी शिकायत यही होती है कि पकने के बाद मछली सॉफ्ट और जूसी नहीं रहती. बाहर रेस्टोरेंट में मिलने वाली फिश जहां मुंह में जाते ही घुल जाती है, वहीं घर पर बनी मछली कई बार रबर जैसी टाइट लगने लगती है. इसकी सबसे बड़ी वजह गलत मैरिनेशन और ज्यादा पकाना माना जाता है. मछली बहुत जल्दी पकने वाली चीज होती है, इसलिए थोड़ी सी गलती भी उसके टेक्सचर को खराब कर सकती है. आइए जानते हैं  सही तरीका…

नींबू और दही का मैरिनेशन कर सकता है कमाल
अगर आप चाहते हैं कि मछली अंदर से सॉफ्ट और स्वादिष्ट बने, तो उसे पकाने से पहले सही तरीके से मैरिनेट करना बेहद जरूरी माना जाता है. कई शेफ मछली में हल्का नींबू रस और दही लगाने की सलाह देते हैं. दही मछली को नरम रखने में मदद कर सकता है, जबकि नींबू उसकी स्मेल कम करने और फ्लेवर बढ़ाने का काम करता है. इसके लिए मछली में नमक, हल्दी, थोड़ा अदरक-लहसुन पेस्ट, दही और कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे मसाले अंदर तक जाते हैं और मछली ज्यादा सॉफ्ट बन सकती है.

ज्यादा देर पकाना सबसे बड़ी गलती
बहुत से लोग सोचते हैं कि ज्यादा देर पकाने से मछली अच्छी बनेगी, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है. मछली को जरूरत से ज्यादा फ्राई या पकाने पर उसका पानी सूख जाता है और वह सख्त हो जाती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मछली को मीडियम आंच पर कम समय तक पकाना बेहतर रहता है. अगर फिश फ्राई बना रहे हैं, तो हर साइड को सिर्फ कुछ मिनट तक ही पकाएं. वहीं करी वाली मछली में भी लंबे समय तक उबालने से बचना चाहिए.

सरसों तेल और हल्की आंच का देसी तरीका
कई घरों में आज भी मछली को सरसों के तेल में पकाया जाता है. माना जाता है कि इससे स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर होते हैं. खासकर बंगाली और पूर्वी भारत की कई रेसिपीज में हल्की आंच पर धीरे-धीरे पकाने का तरीका अपनाया जाता है, जिससे मछली टूटती भी नहीं और नरम भी रहती है.

फ्रीजर से निकालकर तुरंत न पकाएं
एक और आम गलती लोग यह करते हैं कि फ्रीजर से निकालते ही मछली पकाने लगते हैं. बहुत ठंडी मछली सीधे गर्म तेल में डालने से उसका टेक्सचर खराब हो सकता है. बेहतर माना जाता है कि मछली को पहले सामान्य तापमान पर थोड़ी देर रखें, फिर मैरिनेट करके पकाएं.

छोटी-छोटी टिप्स बदल सकती हैं स्वाद
अगर मछली को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो ताजा फिश चुनना, सही मैरिनेशन करना और ओवरकुकिंग से बचना सबसे जरूरी माना जाता है. छोटी-छोटी किचन टिप्स आपकी घर की बनी फिश को भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद और टेक्सचर दे सकती हैं.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Write A Comment