Last Updated:
Faridabad Special Roll Shop: फरीदाबाद के NIT-2 मार्केट में 20 साल पुराना रोल पॉइंट लोगों की पहली पसंद बन चुका है. यहां चाऊमीन रोल से लेकर चिकन एग रोल तक 20 वैरायटी मिलती हैं. स्वाद ऐसा कि दिल्ली NCR तक से लोग पहुंच जाते हैं. रोज 400 से ज्यादा ग्राहक यहां रोल का लुत्फ उठाने आते हैं. आइए ग्राहकों से ही यहां के रोल के बारे में जानते हैं.
फरीदाबाद: जिले में अगर आपको एग रोल खाने का शौक है और आप हमेशा नए स्वाद की तलाश में रहते हैं तो NIT-2 मार्केट 2/3 का ये छोटा सा रोल पॉइंट आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं है. शाम होते ही यहां ऐसी भीड़ लग जाती है कि लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. कोई जवाहर कॉलोनी से आता है तो कोई बाटा और नेहरू कॉलोनी से, वहीं कई ग्राहक तो दिल्ली एनसीआर तक से सिर्फ यहां का स्वाद चखने पहुंच जाते हैं. वजह सिर्फ एक है यहां मिलने वाला रोल का स्वाद, जो लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है.
फरीदाबाद के NIT-2 मार्केट चौक पर करीब 20 साल पुरानी इस दुकान पर Local18 की टीम पहुंची तो वहां लगातार ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी. तवे पर सिकते रोल की खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी तरफ खींच रही थी. यहां वेज से लेकर एग और चिकन तक, करीब 20 तरह के रोल मिलते हैं. दुकान पर चाऊमीन रोल, मैकरोनी रोल, पनीर रोल, सोया रोल, चाप रोल, मिक्स रोल और चिकन एग रोल सबसे ज्यादा बिकते हैं. खास बात ये है कि यहां स्वाद के साथ-साथ रेट भी लोगों की जेब के हिसाब से रखे गए हैं.
यहां मिलते हैं 20 प्रकार के रोल
दुकानदार काशी ने Local18 से बातचीत में बताया कि हमारी दुकान करीब 20 साल पुरानी है. हमारे यहां कम से कम 20 वैरायटी के रोल मिलते हैं. पनीर रोल, सोया रोल, चाप रोल, चाऊमीन रोल, चिकन रोल, मिक्स रोल सब कुछ मिलता है. वेज रोल का रेट अलग है और एग रोल का अलग. चाऊमीन रोल 30 रुपये का है, चाप रोल 50 रुपये का मिलता है. दुकान दोपहर 1:30 बजे खुल जाती है और रात 10:30 बजे तक चलती है. हमारे पास होडल, सोहना, हथीन, तिगांव और पूरे दिल्ली एनसीआर से ग्राहक आते हैं. रोज करीब 400 ग्राहक आ जाते हैं. पांच कारीगर काम करते हैं और पैकिंग की सुविधा भी है.
स्वाद और रेट जबरदस्त
ग्राहक पंकज ने बताया कि मैं जवाहर कॉलोनी से आता हूं. करीब 2 साल से यहां खा रहा हूं. यहां का टेस्ट बहुत बढ़िया है. आज मैंने 40 रुपये का रोल पैक करवाया है. जब भी मन करता है यहीं आता हूं. ग्राहक गोपी चन्द्र ने बताया कि मैं नेहरू कॉलोनी से आया हूं. पिछले 6 साल से यहां रोल खा रहा हूं. स्वाद बहुत अच्छा है और रेट भी सही हैं. योगेश ने हंसते हुए बताया कि मैं एसी नगर बाटा से आता हूं. 12 साल से यहां आ रहा हूं. ऐसा स्वाद पूरे फरीदाबाद में कहीं नहीं मिलता है. बचपन से खा रहा हूं, अब बड़ा हो गया लेकिन स्वाद आज भी वही है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.