बघेलखंड में गर्मियों के मौसम में आम से बनने वाला पारंपरिक खट्टा-मीठा चुंदा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. गांव से लेकर शहर तक यह खास डिश पराठे और पूड़ी के साथ बड़े चाव से खाई जाती है. स्थानीय निवासी मीना द्विवेदी ने बताया कि चुंदा स्वादिष्ट होने के साथ लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है. बघेलखंडी चुंदा अपनी खटास, मिठास और मसालों के खास स्वाद के लिए जाना जाता है. इसे बनाने के लिए कच्चे आम को कद्दूकस कर नमक और हल्दी के साथ थोड़ी देर रखा जाता है. इसके बाद उसमें चीनी या गुड़ मिलाकर धीमी आंच पर पकाया जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।