Last Updated:

गर्मियों में अगर कुछ ठंडा और चॉकलेटी खाने का मन हो, तो घर पर बिना मशीन सिर्फ 3 चीजों से क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम बनाई जा सकती है. अमूल फ्रेश क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क और चॉकलेट गनाश से तैयार यह आसान रेसिपी स्वाद में बिल्कुल मार्केट जैसी लगती है. इसे कप में सेट करके रातभर फ्रीजर में रखने से बेहद स्मूद और स्वादिष्ट आइसक्रीम तैयार हो जाती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी

गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मजा ही अलग होता है. खासकर बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को चॉकलेट आइसक्रीम बेहद पसंद आती है. लेकिन कई लोग सोचते हैं कि घर पर क्रीमी और मार्केट जैसी आइसक्रीम बनाना मुश्किल होता है. जबकि सच यह है कि सिर्फ 3 आसान चीजों की मदद से आप घर पर बेहद स्वादिष्ट चॉकलेट आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी में न आइसक्रीम मशीन की जरूरत है और न ही ज्यादा मेहनत की. बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके कप में सर्व होने वाली क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम तैयार हो जाएगी.

सामग्री
1 कप अमूल फ्रेश क्रीम
1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
1 कप चॉकलेट गनाश
ऊपर से डालने के लिए चोको चिप्स

ऐसे करें शुरुआत
सबसे पहले एक बड़े बाउल में अमूल फ्रेश क्रीम लें और इसे लगभग 5 मिनट तक अच्छे से फेंट लें. क्रीम को तब तक व्हिप करें जब तक उसका टेक्सचर हल्का और फ्लफी न हो जाए. इससे आइसक्रीम ज्यादा क्रीमी बनती है. ध्यान रखें कि क्रीम बहुत ज्यादा पतली न रहे.

अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. कंडेंस्ड मिल्क आइसक्रीम में मिठास और स्मूदनेस लाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

अब मिलाएं चॉकलेट गनाश
इसके बाद चॉकलेट गनाश को कमरे के तापमान पर थोड़ी देर रखें, ताकि वह आसानी से मिक्स हो सके. अब इस गनाश को क्रीम वाले मिश्रण में डालें और हल्के हाथों से अच्छे से मिला लें. जैसे-जैसे चॉकलेट मिक्स होगी, मिश्रण का रंग और टेक्सचर बिल्कुल चॉकलेट आइसक्रीम जैसा दिखने लगेगा.

कप में करें सेट
अब छोटे-छोटे डिस्पोजेबल कप लें और तैयार मिश्रण को उनमें भर दें. ऊपर से चोको चिप्स स्प्रिंकल करें, ताकि आइसक्रीम का स्वाद और लुक दोनों शानदार लगे. आप चाहें तो ऊपर थोड़ा सा चॉकलेट सिरप भी डाल सकते हैं.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Write A Comment