Last Updated:

Watermelon Barfi Recipe: तरबूज सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर पानी होता है. अगर आप तरबूज खाकर बोर हो गए हैं, तो इससे टेस्टी बर्फी बना सकते हैं. तरबूज की बर्फी स्वादिष्ट डेजर्ट है, जिसे घर पर कम सामग्री से बनाया जा सकता है. यह शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने के साथ-साथ हेल्दी तरीके से मीठा खाने का विकल्प भी देती है.

Zoom

तरबूज की बर्फी टेस्टी और हेल्दी डेजर्ट है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

How to Make Watermelon Burfi: गर्मियों में तरबूज खूब खाया जाता है, क्योंकि इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है. तरबूज खाने से न सिर्फ शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि शरीर में पानी की कमी भी दूर हो सकती है. तरबूज खाकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो इससे घर पर आसानी से बर्फी बना सकते हैं. तरबूज की बर्फी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि गर्मी में शरीर को पानी और एनर्जी दोनों देती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. अगर आप कुछ नया और हेल्दी मीठा बनाना चाहते हैं, तो तरबूज की बर्फी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

क्यों खास है तरबूज की बर्फी?

तरबूज में लगभग 90% से ज्यादा पानी होता है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो त्वचा और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद हैं. जब इसे मिठाई के रूप में तैयार किया जाता है, तो यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आने वाला हेल्दी डेजर्ट बन जाता है.

तरबूज की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

2 कप तरबूज का जूस
2 से 3 चम्मच कॉर्नफ्लोर
1/2 कप चीनी स्वादानुसार
1/2 कप दूध पाउडर या खोया
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
1 चम्मच देसी घी
कटे हुए मेवे जैसे- बादाम, पिस्ता

तरबूज की बर्फी बनाने की आसान विधि

सबसे पहले तरबूज को छोटे टुकड़ों में काटकर उसका जूस निकाल लें और उसमें से बीज हटा दें. अब एक पैन में तरबूज का जूस डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें. इसमें चीनी मिलाकर अच्छी तरह घुलने दें.

इसके बाद कॉर्नफ्लोर को थोड़ा पानी मिलाकर घोल बना लें और इसे धीरे-धीरे तरबूज के मिश्रण में डालें. लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने और मिश्रण गाढ़ा होने लगे.

अब इसमें दूध पाउडर या खोया डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. जब मिश्रण हल्का गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और थोड़ा घी डालकर मिला दें.

अब एक प्लेट या ट्रे को घी से ग्रीस करें और इस मिश्रण को उसमें फैला दें. ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर हल्का दबा दें. इसे 2-3 घंटे के लिए ठंडा होने दें, फिर इसे बर्फी के आकार में काट लें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment