होमफोटोलाइफ़फूड

रात की बची रोटी को भूलकर भी न फेंकें! 5 मिनट में बनाएं बच्चों का पसंदीदा स्नैक

Last Updated:

How to Make Healthy Snack Using Leftover Roti: फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बची हुई रोटियों से ‘रोटी केसाडिला’ (रोटी सैंडविच) बनाने की एक बेहद आसान और कम तेल वाली हेल्दी रेसिपी शेयर की है. इसे बनाने के लिए रोटी पर पिज्जा सॉस, पनीर, चीज, मेयोनीज और गाजर, शिमला मिर्च, कॉर्न व राजमा जैसी पौष्टिक सब्जियों का मिश्रण फैलाकर तवे पर मक्खन के साथ कुरकुरा होने तक सेका जाता है. यह फाइबर, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर डिश बच्चों के टिफिन और मेहमानों के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन, स्वादिष्ट और वजन कंट्रोल रखने वाला स्नैक विकल्प है.

छुट्टियों में जब पूरा परिवार घर पर होता है, तो अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है. लेकिन सिर्फ़ स्वाद ही नहीं, सेहत का ख़याल रखना भी जरूरी है. आज की रेसिपी स्पेशल इस खबर में हम आपको एक ऐसी खास रेसिपी के बारे में बताएंगे जो कम तेल में तैयार हो जाती है. खास बात ये है कि यह डिश किसी पिज्जा से कम नहीं है. यह खास डिश रोटी से बनकर तैयार होती है.

फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा के अनुसार, स्वादिष्ट और हेल्दी रोटी केसाडिला तैयार करने के लिए आपको दो गेहूं के आटे की रोटी, आधा कप मसला हुआ पनीर, दो बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न और दो बड़े चम्मच उबले हुए राजमा की आवश्यकता होगी. इसके साथ ही दो बड़े चम्मच कटा हुआ प्याज, तीन बड़े चम्मच बारीक कटी हुई सब्जियां (जिसमें शिमला मिर्च, पत्तागोभी और गाजर शामिल हों), दो बड़े चम्मच चीज, एक बड़ा चम्मच पिज्जा सॉस, एक बड़ा चम्मच मेयोनीज और इसे सेकने के लिए थोड़े से मक्खन की जरूरत होती है.

इस खास रेसिपी का नाम रोटी केसाडिला है, जो खाने में जितनी लजीज होती है उतनी ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि यह खास डिश बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसके अलावा, अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं और आपको एक अच्छा नाश्ता तैयार करना हो, तो इसे आसानी से परोसा जा सकता है. उन्होंने बताया कि इसे कुछ ही मिनटों में फटाफट तैयार किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं रोटी केसाडिला बनाने की पूरी विधि.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रोटी केसाडिला स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाली गेहूं की रोटी से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. इसके अलावा पनीर शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम देता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं. इस डिश को और भी ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसमें शिमला मिर्च, गाजर, पत्तागोभी और स्वीट कॉर्न जैसी कई सब्जियां मिलाई जाती हैं, जो आवश्यक विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं. बहुत ही कम तेल या मक्खन में तैयार होने के कारण यह वजन को नियंत्रित रखने में भी सहायक है. यही वजह है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एक शानदार, हेल्दी और टेस्टी नाश्ते का विकल्प बन जाता है.

अब तैयार मिश्रण के ऊपर चीज और थोड़ा मेयोनीज डालें, जिससे सैंडविच का स्वाद और भी क्रीमी व लाजवाब बन जाता है. इसके बाद दूसरी रोटी को ऊपर रखकर हल्के हाथों से दबाएं. इसके बाद तवे पर मक्खन लगाकर इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने तक अच्छे से सेंक लें, ताकि हर बाइट में शानदार स्वाद मिले.

फूड ब्लॉगर ने बताया कि बची हुई रोटियों से तैयार होने वाला यह टेस्टी रोटी सैंडविच बेहद आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले रोटी पर अच्छी तरह पिज्जा सॉस लगाएं. इसके बाद, ऊपर से कद्दूकस किया हुआ पनीर, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और अपनी पसंद की सब्जियों का मिश्रण फैलाएं. ऐसा करने से सैंडविच का स्वाद और पौष्टिकता दोनों ही बहुत बढ़ जाती हैं.

इसके बाद जब सैंडविच पूरी तरह तैयार हो जाए, तब इसे तवे से उतारकर त्रिकोण आकार में काट लें. गर्मागर्म परोसने पर इसका चीजी, कुरकुरा और मसालेदार स्वाद सभी को बेहद पसंद आता है. बच्चों के टिफिन, शाम की हल्की भूख या अचानक आए मेहमानों के लिए यह रेसिपी बहुत बढ़िया विकल्प साबित होती है और कम समय में आसानी से तैयार हो जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment