Last Updated:

Tips to Make Moong Dal Pakode Crispy: काफी लोग मूंग दाल के पकौड़े खाना पसंद करते हैं, लेकिन ये क्रिस्पी नहीं बन पाते हैं. मूंग दाल के पकौड़े जब भी बनाएं तो सबसे पहले बैटर को अच्छी तरह से फेटें. काफी लोग मूंग दाल को पीसकर उसमें मिर्ची, मसाले डालते हैं और तलना शुरू कर देते हैं. इससे ही ये सही तरीके से क्रिस्पी नहीं हो पाते हैं. जानिए यहां 5 टिप्स, जो मूंग दाल तो क्या किसी भी पकौड़ों को बना देंगे बेहद करारे.

Zoom

मूंग दाल के पकौड़े क्रिस्पी बनाने के टिप्स.

गरमा गरम बेसन में बने प्याज, मिर्च, गोभी आदि के पकोड़े खाने को मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है. खासकर, बारिश के मौसम में पकोड़े लोग खूब खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग मूंग दाल के पकौड़े भी खूब खाना पसंद करते हैं. ये बेहद ही टेस्टी और हेल्दी होते हैं. चूंकि, ये मूंग दाल से बनते हैं, इसलिए इसे खाकर आपको प्रोटीन खूब मिलता है. लेकिन, पकौड़े किसी भी चीज की आप क्यों न बनाएं, जब तक वे क्रिस्पी, करारे और गोल्डन ब्राउन नहीं बनते हैं तो खाने में मजा नहीं आता है. कुछ लोग तेज आंच पर जल्दी-जल्दी पकौड़े तल लेते हैं, इससे अंदर से ये कच्चे ही रह जाते हैं. मूंग दाल पकौड़ों को भी क्रिस्पी बनाने का खास तरीका और ट्रिक होता है. यदि आपके मूंग दाल के पकौड़े क्रिस्पी नहीं बन पाते हैं, तो आप मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के बताए इन 5 आसान से टिप्स को फॉलो जरूर करें. इन सभी टिप्स को आप दूसरे पकौड़े बनाते समय भी आजमा सकते हैं.

मूंग दाल के पकौड़े क्रिस्पी बनाने के टिप्स

-मूंग दाल के पकौड़े जब भी बनाएं तो सबसे पहले बैटर को अच्छी तरह से फेटें. काफी लोग पानी में मूंग दाल को पीसकर उसमें मिर्ची, मसाले डालकर तलना शुरू कर देते हैं. इससे ही ये सही तरीके से क्रिस्पी नहीं हो पाते हैं. फेंटने के बाद इसकी फ्लोटिंग टेस्ट करें, ताकि वह हल्का और मुलायम बने. फ्लोटिंग टेस्ट मतलब थोड़ा सा घोल को पानी में डालकर देखें, अगर वह ऊपर तैरता है तो बिल्कुल सही है.

-अच्छी तरह फेंटा हुआ बैटर पकौड़ों को नरम और फूला हुआ बनाता है. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा चावल का आटा भी मिला सकते हैं. इससे भी पकौड़े ज़्यादा कुरकुरे बनते हैं.

-बैटर में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालने से भी मूंग दाल के पकौड़े क्रिस्पी बनते हैं. खाने में बेहद अच्छे कुरकुरे लगते हैं.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment