Last Updated:
Easy Apple Chutney Recipe: सर्दियों और गर्मियों के बदलते मौसम में अगर खाने के साथ कुछ तीखा-मीठा मिल जाए, तो स्वाद का मजा दोगुना हो जाता है. टमाटर और धनिए की चटनी तो आप हमेशा खाते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शाही अंदाज वाली सेब की चटनी (Apple Chutney) की बेहद आसान रेसिपी. यह चटनी न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाती है, बल्कि इसे आप हफ्तों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. समोसे, पराठे या चाट के साथ इसका कॉम्बिनेशन एकदम लाजवाब लगता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.
घर पर बनाएं सेब की खट्टी-मीठी चटनी
Easy Apple Chutney Recipe: अक्सर घरों में जब सेब थोड़े ज्यादा आ जाते हैं या हल्के खट्टे निकलते हैं, तो बच्चे उन्हें खाने में आनाकानी करने लगते हैं. ऐसे में उन सेबों को फेंकने या बर्बाद करने के बजाय आप उनकी एक बेहद स्वादिष्ट और चटपटी चटनी तैयार कर सकते हैं. सेब की चटनी का खट्टा-मीठा स्वाद बड़ों से लेकर बच्चों तक हर किसी को खूब पसंद आता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आपकी रसोई में ही मिल जाएंगी.
चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
सेब की लाजवाब चटनी बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:
• ताजे सेब: 2 या 3 (बारीक कटे हुए)
• गुड़ या चीनी: आधा कप (स्वाद के अनुसार)
• नींबू का रस या सिरका: 2 चम्मच
• बारीक कटा अदरक: 1 छोटा चम्मच
• कलौंजी और सौंफ: आधा-आधा छोटा चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
• भुना जीरा पाउडर: आधा छोटा चम्मच
• काला नमक और सादा नमक: स्वादानुसार
• तेल: 1 से 2 चम्मच
सेब की चटनी बनाने की आसान विधि
1. सबसे पहले सेबों को अच्छी तरह धोकर उनका छिलका उतार लें. इसके बाद सेब के बीच वाले हिस्से को निकालकर उन्हें बिल्कुल छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. आप चाहें तो सेब को कद्दूकस भी कर सकते हैं, इससे चटनी का टेक्सचर और भी बढ़िया आता है.
3. जब सेब थोड़े सॉफ्ट हो जाएं, तब उसमें गुड़ या चीनी मिला दें. गुड़ डालने से चटनी का रंग और स्वाद दोनों बहुत शानदार आते हैं. इसके साथ ही इसमें लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इसे ढककर धीमी आंच पर तब तक पकने दें, जब तक कि गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए और सेब बिल्कुल मैश न हो जाएं.
जब चटनी गाढ़ी हो जाए और उसका रंग चमकदार दिखने लगे, तब गैस बंद कर दें. अब इसमें ऊपर से नींबू का रस या सफेद सिरका मिला दें. सिरका डालने से चटनी में एक बेहतरीन खट्टापन आता है और यह लंबे समय तक खराब नहीं होती. चटनी को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर इसे एक कांच के साफ जार में भरकर रख लें.
आप इस चटनी को फ्रिज में रखकर आराम से कुछ हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं. आप सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम पराठों के साथ इसे परोस सकते है इसका स्वाद ऐसा होता है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें