Last Updated:

Saunf Sharbat Recipe: सौंफ का शरबत गर्मियों के लिए एक हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक है. यह शरीर को ठंडक देने, पेट को आराम पहुंचाने और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है. घर में आसानी से बनने वाला यह शरबत स्वाद और सेहत दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सौंफ का शरबत

Saunf Sharbat Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही लोग ऐसी ड्रिंक्स की तलाश में लग जाते हैं जो शरीर को ठंडक दें और साथ ही हेल्दी भी हों. तेज धूप, पसीना और गर्म हवाएं शरीर को जल्दी थका देती हैं. ऐसे में अगर दिन की शुरुआत या दोपहर में एक गिलास ठंडा सौंफ का शरबत मिल जाए तो पूरा शरीर तरोताजा महसूस करता है. सौंफ सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं जानी जाती, बल्कि यह पेट को ठंडा रखने, पाचन बेहतर करने और शरीर को अंदर से राहत देने में भी मदद करती है.

खास बात ये है कि यह शरबत घर में बहुत आसानी से तैयार हो जाता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले और पुदीना इसे और भी ज्यादा फ्रेश और स्वादिष्ट बना देते हैं, अगर आप भी इस गर्मी में कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो सौंफ का शरबत आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

गर्मियों में क्यों फायदेमंद है सौंफ का शरबत
सौंफ की तासीर ठंडी मानी जाती है. यही वजह है कि गर्मियों में इसका इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है. यह शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ पेट की जलन और गैस जैसी दिक्कतों से भी राहत दिलाने में मदद करती है. कई लोग खाने के बाद सौंफ खाते हैं क्योंकि इससे डाइजेशन अच्छा रहता है. जब इसे शरबत के रूप में पिया जाता है तो इसका असर और भी ज्यादा ताजगी भरा महसूस होता है. इस शरबत में पुदीना, इलायची, लौंग और दालचीनी जैसे मसाले मिलाए जाते हैं जो स्वाद के साथ शरीर को फ्रेश महसूस कराने में मदद करते हैं. गर्मी में होने वाली थकान और सुस्ती को दूर करने के लिए भी यह ड्रिंक काफी अच्छी मानी जाती है.

सौंफ का शरबत बनाने के लिए सामग्री
-1/4 कप सौंफ
-4-5 हरी इलायची
-8-10 काली मिर्च
-1 छोटा चम्मच जीरा
-2 बड़ी चम्मच सूखी पुदीना पत्तियां
-1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
-6-8 लौंग
-10-12 केसर के धागे
-3-4 चम्मच चीनी
-स्वाद के मुताबिक काला नमक
-बर्फ के टुकड़े
-ठंडा पानी

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट सौंफ का शरबत
सौंफ का शरबत बनाना बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन को हल्का गर्म करें. अब इसमें सौंफ, हरी इलायची, काली मिर्च और जीरा डालें. इन सभी चीजों को धीमी आंच पर करीब 2 से 4 मिनट तक सूखा भून लें. इससे मसालों की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं. इसके बाद इसमें सूखी पुदीना पत्तियां, दालचीनी, लौंग और केसर डालकर हल्का सा रोस्ट करें. ध्यान रखें कि मसाले ज्यादा न जलें, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है. अब गैस बंद करें और इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें.

जब मसाले ठंडे हो जाएं तो इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. अब इसमें चीनी और काला नमक मिलाएं और एक बार फिर ग्राइंड करें ताकि सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं. आपका शरबत मिक्स तैयार है. इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर कई दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है.

ऐसे करें सर्व
शरबत तैयार करने के लिए एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें. अब इसमें तैयार मिश्रण के 2 से 3 चम्मच डालें. ऊपर से ठंडा पानी मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें. चाहें तो ऊपर से थोड़ी सौंफ और पुदीना डालकर गार्निश भी कर सकते हैं. बस तैयार है आपका ठंडा और फ्रेश सौंफ शरबत.

सौंफ का शरबत पीने के फायदे
सौंफ का शरबत सिर्फ स्वाद में अच्छा नहीं होता बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. यह पेट को ठंडा रखने में मदद करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है. गर्मियों में शरीर में पानी की कमी जल्दी हो जाती है, ऐसे में यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद कर सकती है. पुदीना और सौंफ का कॉम्बिनेशन शरीर को तुरंत ताजगी देता है. वहीं इलायची और लौंग इसकी खुशबू और स्वाद को और बढ़ा देते हैं, अगर आप रोज एक गिलास सौंफ का शरबत पीते हैं तो गर्मी में होने वाली थकान और बेचैनी से काफी राहत मिल सकती है.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment