Last Updated:
100 Most Iconic Ice Creams :दुनिया की 100 सबसे आइकॉनिक आइसक्रीम की लिस्ट में भारत के 5 फेमस स्वादों ने जगह बनाई है. इसमें मुंबई की के. रुस्तम, नेचुरल्स से लेकर बेंगलुरु की ‘डेथ बाइ चॉकलेट’ शामिल हैं. आखिर क्या है इनकी खासियत? पूरी लिस्ट देखने के लिए अभी पढ़ें!
भारत की ये 5 आइसक्रीम, दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है.
100 Most Iconic Ice Creams : गर्मियों का मौसम हो और सामने ठंडी-ठंडी, क्रीमी आइसक्रीम आ जाए, तो चेहरे पर मुस्कान अपने आप आ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश की कुछ आइसक्रीम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचा रही हैं? जी हां, हाल ही में मशहूर फूड और ट्रैवल गाइड टेस्ट एटलस(TasteAtlas) ने दुनिया की ‘100 सबसे आइकॉनिक आइसक्रीम’ (100 Most Iconic Ice Creams) की लिस्ट जारी की है. इस ग्लोबल लिस्ट में भारत ने जबरदस्त दबदबा बनाया है. देश के 5 ऐसे लेजेंड्री आइसक्रीम स्पॉट्स और उनके खास फ्लेवर्स को इस लिस्ट में जगह मिली है, जिनके नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाए. चलिए जानते हैं भारत की उन 5 आइसक्रीम के बारे में, जिन्होंने दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है.
1. के. रुस्तम एंड कंपनी, मुंबई (Ice Cream Sandwich)
अगर आप मुंबई गए और मरीन ड्राइव के पास ‘के. रुस्तम’ की आइसक्रीम नहीं खाई, तो आपकी ट्रिप अधूरी है. साल 1953 से शुरू हुई यह दुकान आज भी अपने ओल्ड-स्कूल ‘आइसक्रीम सैंडविच’ के लिए मशहूर है. दो क्रिस्पी वेफर्स के बीच दबी आइसक्रीम का यह स्लाइस आज भी मुंबईकर्स का ऑल-टाइम फेवरेट है.
View this post on Instagram