Last Updated:

Tips For Extra Soft Dhuska: झारखंडी ट्रेडिशनल डिश धुस्का को अगर बाहर से क्रंची और अंदर से एक्स्ट्रा सॉफ्ट बनाना है ये टिप आपके बहुत काम आएगा. रेग्यूलर बैटर में थोड़ी सी धुली उड़द की दाल मिला देने से ये बहुत ही सॉफ्ट बनेंगे. इसके अलावा इन बातों का भी ध्यान रखें.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. धुस्का झारखंड के सबसे प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजनों में से एक है, जिसे गांव हो या शहर, हर वर्ग के लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. यह चावल और चना दाल के मिश्रण से तैयार होने वाला एक व्यंजन है, जिसे खासतौर पर नाश्ते और शाम के खाने में खूब पसंद किया जाता है. ऐसे में बोकारो सेक्टर 4 की सरिता बैक ने 5 मिनट में पारंपरिक अंदाज में क्रिस्पी और क्रंची धुस्का बनाने की आसान रेसिपी साझा की है, जिसे घर पर बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है.

एक रात पहले फुला दें दाल-चावल
आदिवासी गृहणी सरिता बैक बताती हैं कि स्वादिष्ट और कुरकुरा धुस्का बनाने के लिए सबसे पहले अरवा चावल और चना दाल को रातभर पानी में भिगोकर अच्छी तरह फूलने देना चाहिए. इसके बाद दोनों को मिक्सर में बारीक पीसकर बैटर तैयार करें और फिर बैटर में एक चम्मच हल्दी, आधा चम्मच नमक और थोड़ा सा गोलकी डालकर अच्छे से मिला लें, क्योंकि इससे धुस्का का स्वाद और भी मजेदार हो जाता है.

ग्रेवी के साथ परोसा जाता है
अगले चरण में कढ़ाई में रिफाइंड तेल गर्म करें. फिर तेल गर्म होने के बाद चाटु की मदद से गोल आकार में बैटर को धीरे-धीरे तेल में डालें. आखिर में धुस्का को हल्की आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. कुछ ही मिनटों में गरमा-गरम क्रंची धुस्का तैयार हो जाएगा. इसके बाद हरी चटनी, आलू-चना की सब्जी, चिकन ग्रेवी या मटन ग्रेवी के साथ परोसा जा सकता है.

आगे सरिता बैक ने बताया कि यदि धुस्का को और अधिक फ्लफी और स्वादिष्ट बनाना हो, तो चावल और चना दाल के साथ थोड़ी छिली हुई उड़द दाल भी मिलायी जा सकती है. इससे धुस्का अंदर से नरम और बाहर से अधिक कुरकुरा बनता है.

ऐसे बनती है सब्जी
धुस्का के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चने-आलू की सब्जी बनाने की विधि भी साझा करते हुए बताया कि इसके लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर भूनें. फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भूनें.

फिर कटे हुए टमाटर, चना और आलू डालकर सब्जियों को अच्छी तरह पकाएं. आखिर में सभी सामग्री को कुकर में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और कुछ देर पकने दें. तैयार चना-आलू की सब्जी को गरमा-गरम धुस्का के साथ परोसें और झारखंड के पारंपरिक स्वाद का आनंद लें. चटनी से स्वाद और निखर आता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment