Last Updated:

Desi Chicken Recipe: जमशेदपुर से देसी चिकन रेसिपी, कम मसालों में सरसों तेल, प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट और दही में मैरिनेट चिकन, ढाबा स्टाइल स्वाद, रोटी और चावल दोनों के साथ उपयुक्त

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: नॉनवेज खाने वालों के लिए चिकन एक ऐसा फूड है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन कई बार पढ़ाई या नौकरी के कारण लोग घर से दूर रहते हैं. जहां ज्यादा मसालों और लंबे झंझट वाले खाना बनाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कम मसालों में बनने वाला यह देसी चिकन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और स्वाद बिल्कुल ढाबा स्टाइल मिलता है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

जानें मटन बनाने की रेसिपी

सबसे पहले बाजार से ताजा चिकन लाकर उसे अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद चिकन में हल्दी, नमक और दही डालकर अच्छे से मिक्स करें और करीब 30 से 45 मिनट तक मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें. इससे चिकन मुलायम होने के साथ स्वाद भी काफी बढ़ जाता है. अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा, तेज पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें. कुछ सेकंड बाद बारीक कटे लच्छेदार प्याज डालकर उसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.

जानें मसाला की रेसिपी

इसी बीच एक खास मसाला तैयार करें. इसके लिए अदरक, लहसुन, थोड़ा प्याज, साबुत धनिया और जीरा को पीसकर पेस्ट बना लें. जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए तब इस मसाले को कड़ाही में डाल दें और कुछ मिनट तक पकाएं. अब इसमें स्वाद अनुसार नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह चलाएं. जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब मैरिनेट किया हुआ चिकन डाल दें और मसालों के साथ अच्छे से मिला लें.

इसके बाद करीब 25 से 30 मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के बाद स्वादिष्ट चिकन तैयार हो जाएगा. ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें. अगर इसे रोटी या पराठे के साथ खाना है तो मसालेदार ही रहने दें. वहीं, चावल या पुलाव के साथ खाने के लिए थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी बना सकते हैं. कम मसालों में बना यह देसी चिकन स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Write A Comment