How To Remove Chemicals From Mangoes : गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में फलों के राजा ‘आम’ की बहार आ जाती है. दशहरी, लंगड़ा, चौंसा हो या अल्फोंसो, आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाज़मी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले ये रसीले आम आपकी सेहत के लिए एक धीमा जहर भी साबित हो सकते हैं?
आजकल मुनाफे के चक्कर में व्यापारी आमों को समय से पहले पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड (Calcium Carbide) जैसे खतरनाक केमिकल्स का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं. इस केमिकल से निकलने वाली एसिटिलीन गैस आम को चमकीला और पीला तो बना देती है, लेकिन यह हमारे लिवर, पेट और नर्वस सिस्टम के लिए बेहद नुकसानदेह है.
तो क्या इस डर से हम आम खाना छोड़ दें? बिल्कुल नहीं! आज हम आपको बताएंगे दादी-नानी के जमाने का वो आसान और जादुई तरीका, जिससे आम के ऊपर से केमिकल का साया मिनटों में गायब हो जाएगा.
बस 1 छोटा काम करेगा सारा केमिकल साफ!
केमिकल वाले आम से जहर (टॉक्सिन्स) निकालने का सबसे अचूक और वैज्ञानिक तरीका है हाइड्रेशन यानी आम को पानी में भिगोना. इसके लिए सबसे पहले बाजार से आम लाने के बाद उन्हें सीधे फ्रिज में न रखें और न ही तुरंत काटें. अब एक बड़े बर्तन या बाल्टी में साफ पानी भरें और इन आमों को उस पानी में कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए डूबने दें.
अगर आपके पास समय कम है, तो पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा (मीठा सोडा) या सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) मिला दें. बेकिंग सोडा केमिकल के असर को बेअसर करने में सबसे आगे है. इस घोल में आम को 20-30 मिनट भिगोना भी काफी होगा. भिगोने के बाद आम को साफ पानी से रगड़कर धो लें और पोंछकर सर्व करें.
-यही नहीं, आम के छिलके पर जमा आर्सेनिक और फास्फोरस जैसे जहरीले पाउडर पानी में घुलकर पूरी तरह साफ हो जाते हैं.
-इसके अलावा, पानी में रहने से आम का प्राकृतिक गाढ़ा रस (मिल्की सैप) भी निकल जाता है, जो कभी-कभी गले में खराश या एलर्जी की वजह बनता है.
कैसे पहचानें आम केमिकल से पका है या नेचुरल?
बाल्टी टेस्ट:
एक बाल्टी पानी में आम डालें. जो आम नीचे डूब जाएं, वो प्राकृतिक रूप से पके हैं. जो ऊपर तैरते रहें, समझ जाइए उन्हें केमिकल से पकाया गया है.
रंग का धोखा:
अगर आम का रंग पूरी तरह से एक समान चमकीला पीला है और उस पर कहीं भी हरा धब्बा नहीं है, तो वो केमिकल की देन हो सकता है. प्राकृतिक रूप से पके आमों पर कहीं-कहीं हरा या हल्का लाल रंग जरूर दिखता है.
स्वाद और खुशबू:
केमिकल से पके आम को काटने पर अंदर से कुछ हिस्सा सफेद या कड़ा निकल सकता है और उसमें वो पारंपरिक भीनी-भीनी खुशबू नहीं होती.
तो यह बात याद रखें कि मैंगो सीजन साल में एक ही बार आता है, इसलिए इसका लुत्फ जरूर उठाएं. बस थोड़ी सी सावधानी बरतें. बाजार से आम लाएं, उन्हें कुछ देर पानी में आराम करने दें, और फिर बिना किसी ‘गिल्ट’ या डर के अपने पूरे परिवार के साथ इस मीठे और रसीले फल का आनंद लें. तो अगली बार आम खाने से पहले इस छोटे से रूल को भूलना मत!