Last Updated:
Jamshedpur Famous Egg-Chana Bhurji Stall: जमशेदपुर में काशीडीह गोलचक्कर के पास हरेंद्र, अंडा चना भुर्जी का स्टॉल लगाते हैं. जिम जाने वाले युवा या प्रोटीन खाने की इच्छा रखने वाले लोग खासतौर पर इस स्टॉल पर आते हैं. केवल 25 रुपये में उन्हें स्वाद और सेहत दोनों मिलती है. यही वजह है कि यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है.
जमशेदपुर. जमशेदपुर में जिम करने वाले युवाओं के बीच अगर किसी स्ट्रीट फूड की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, तो वह है काशीडीह गोलचक्कर के पास लगने वाला हरेंद्र भैया का अंडा-चना भुर्जी स्टॉल. कई लड़कों के लिए जिम से पहले की शुरुआत यहीं से होती है. यह स्वाद और प्रोटीन का ऐसा कॉम्बिनेशन है कि लोग इसे अपना पसंदीदा प्री-वर्कआउट मानते हैं.
हरेंद्र साहू पिछले करीब 30 वर्षों से हर दिन शाम 4 बजे अपनी दुकान लगाते हैं. उनकी दुकान पर बॉयल्ड अंडा, चना और खास तौर पर अंडा-चना भुर्जी लोगों को खूब पसंद आती है. शाम होते ही यहां युवाओं की भीड़ जुटने लगती है, जिनमें बड़ी संख्या जिम जाने वालों की होती है.
ऐसे करते हैं तैयार
हरेंद्र भैया बताते हैं कि उनकी भुर्जी का स्वाद सिर्फ मसालों में नहीं, बल्कि बनाने के तरीके में भी छिपा है. सबसे पहले गर्म फ्राई पैन में थोड़ा सा तेल डाला जाता है. इसके बाद बारीक कटा प्याज और टमाटर डालकर अच्छे से भूना जाता है. फिर घर में तैयार किया गया खास मसाला मिलाया जाता है, जिससे इसका स्वाद अलग हो जाता है. इसके बाद उबला हुआ चना डाला जाता है और आखिर में अंडे डालकर पूरे मिश्रण को अच्छी तरह चलाया जाता है. तैयार भुर्जी के ऊपर ताजा हरा धनिया डालकर ग्राहकों को परोस दिया जाता है.
कीमत भी कम
सबसे खास बात यह है कि इतनी स्वादिष्ट और भरपूर प्लेट की कीमत सिर्फ 25 रुपये है, जिस वजह से छात्र, जिम करने वाले युवा और कामकाजी लोग यहां रोज पहुंचते हैं. नाश्ता करने आए रोहित बताते हैं कि जिम जाने से पहले अक्सर उनके दोस्त यहीं आते हैं और इसे प्री-वर्कआउट के तौर पर खाते हैं. उनका कहना है कि यह पेट भी भर देता है और एनर्जी भी देता है.
वहीं निखिल कहते हैं कि यहां की अंडा-चना भुर्जी का स्वाद इतना अच्छा है कि एक प्लेट में मन ही नहीं भरता. यही वजह है कि वर्षों से हरेंद्र भैया की दुकान सिर्फ एक स्टॉल नहीं, बल्कि जमशेदपुर के युवाओं की पसंद बन चुकी है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें