Last Updated:
Arbi Patta Besan Recipe: गर्मी के मौसम में अरबी के पत्तों से बनने वाली बेसन की खास रेसिपी चंबल क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है. यह डिश जल्दी तैयार हो जाती है, जिसमें अरबी के पत्तों पर मसालेदार बेसन लगाकर रोल बनाए जाते हैं, फिर उन्हें भाप में पकाकर हल्का फ्राई किया जाता है. तो चलिए इसे बनाने की विधि जान लेते हैं.
रिपोर्टर- आशीष पांडेय एमपी
Arbi Patta Besan Recipe: गर्मी के सीजन में चंबल क्षेत्र में अरबी के पत्तों से बनने वाली बेसन की खास रेसिपी काफी मशहूर है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसे बार-बार बनाना पसंद करते हैं. यह स्वादिष्ट डिश महज 25 से 30 मिनट में तैयार हो जाती है. अरबी के ताजे पत्तों पर मसालेदार बेसन की परत लगाकर रोल तैयार किए जाते हैं, जिन्हें भाप में पकाकर हल्का फ्राई किया जाता है. इसकी खुशबू और चटपटा स्वाद देखते ही मुंह में पानी ला देता है. यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि पौष्टिक भी मानी जाती है. चंबल क्षेत्र के कई घरों में गर्मियों के दौरान इसे खास तौर पर बनाया जाता है और मेहमानों को भी परोसा जाता है. इसे हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ खाने पर इसका स्वाद और बढ़ जाता है. कम समय में तैयार होने वाली यह डिश घर के हर सदस्य को बेहद पसंद आती है.
रेसिपी तैयार करने की विधि
सबसे पहले 8-10 अरबी के ताजे पत्ते धोकर सुखा लें और डंठल काट दें. अब एक बर्तन में 2 कप बेसन लें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन, थोड़ा सा गरम मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट और स्वादानुसार अमचूर डालें. पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
अब एक अरबी का पत्ता फैलाकर उस पर बेसन की परत लगाएं. इसी तरह 3-4 पत्तों को एक-दूसरे के ऊपर रखकर परत लगाते जाएं. फिर इसे कसकर रोल बना लें. सभी रोल तैयार होने के बाद इन्हें 15-20 मिनट भाप में पकाएं. ठंडा होने पर गोल-गोल टुकड़ों में काट लें.
अब कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें, राई और तिल डालें. कटे हुए रोल हल्के सुनहरे होने तक सेंक लें. तैयार है चंबल क्षेत्र की मशहूर अरबी पत्ते की बेसन वाली खास रेसिपी. इसे हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें