Last Updated:

Kheera Pudina Chutney Recipe: खीरा-पुदीना की चटनी गर्मी में एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. यह स्वाद के साथ ठंडक भी देती है और हर खाने के साथ आसानी से फिट हो जाती है. बनाने में आसान और हेल्दी होने की वजह से इसे रोज के खाने में शामिल किया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

खीरा पुदीना चटनी रेसिपी

Kheera Pudina Chutney Recipe: गर्मी आते ही खाने की आदतें अपने आप बदलने लगती हैं. भारी और तला-भुना खाने का मन कम होता है और कुछ हल्का, ठंडा और फ्रेश खाने का दिल करता है. ऐसे में अगर आपको एक ऐसी चीज मिल जाए जो स्वाद में भी मजेदार हो और शरीर को ठंडक भी दे, तो बात ही बन जाए. खीरा-पुदीना की चटनी ठीक वही काम करती है. यह सिर्फ एक साइड डिश नहीं है, बल्कि गर्मी में आपके खाने का पूरा मूड बदल सकती है. खीरा अपने कूलिंग इफेक्ट के लिए जाना जाता है, वहीं पुदीना ताजगी और हल्की खुशबू के साथ स्वाद को एक अलग लेवल पर ले जाता है.

जब ये दोनों साथ आते हैं, तो एक ऐसी चटनी बनती है जो हर खाने के साथ फिट बैठती है-चाहे रोटी हो, पराठा, चावल या फिर स्नैक्स. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और सामग्री भी घर में आसानी से मिल जाती है. अगर आप रोज के खाने में कुछ नया और रिफ्रेशिंग जोड़ना चाहते हैं, तो यह चटनी एकदम परफेक्ट है.

खीरा-पुदीना चटनी बनाने की सामग्री
-1 बड़ा खीरा
-एक मुट्ठी पुदीना पत्तियां
-2-3 हरी मिर्च
-छोटा टुकड़ा अदरक
-1-2 चम्मच दही (ऑप्शनल)
-1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
-स्वाद के हिसाब से नमक
-1/2 चम्मच काला नमक
-1 चम्मच नींबू का रस

बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले खीरे को अच्छे से धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब मिक्सर में खीरा, पुदीना पत्तियां, हरी मिर्च और अदरक डालें. इसके बाद इसमें नमक, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डाल दें. अगर आपको चटनी थोड़ी क्रीमी पसंद है, तो इसमें दही भी मिला सकते हैं. अब इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें. जब चटनी तैयार हो जाए, तो आखिर में नींबू का रस डालकर एक बार फिर मिक्स कर लें. बस आपकी ठंडी-ठंडी, स्वाद से भरपूर चटनी तैयार है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कैसे करें सर्व
यह चटनी इतनी वर्सेटाइल है कि आप इसे लगभग हर चीज के साथ खा सकते हैं. गरमा-गरम पराठों के साथ इसका स्वाद अलग ही आता है. दाल-चावल के साथ यह साधारण खाने को भी मजेदार बना देती है. अगर आप स्नैक्स जैसे समोसा, पकौड़े या सैंडविच खा रहे हैं, तो यह चटनी उनके साथ भी शानदार लगती है.

कुछ काम के टिप्स
अगर आप चटनी को और ज्यादा ठंडा और फ्रेश बनाना चाहते हैं, तो इसे 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा. अगर चटनी ज्यादा पतली हो जाए, तो उसमें थोड़ा दही या मूंगफली डालकर गाढ़ापन ला सकते हैं. तीखा पसंद करने वालों के लिए हरी मिर्च की मात्रा बढ़ाना अच्छा ऑप्शन है.

क्यों है ये चटनी खास
खीरा शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मदद करता है, वहीं पुदीना पेट को हल्का रखने में काम आता है. दोनों मिलकर गर्मी में राहत देने का काम करते हैं. यही वजह है कि यह चटनी सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि शरीर को भी कूल रखती है.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment