Last Updated:

Ola Laddu Shikanji: राजस्थान की भीषण गर्मी में आज भी लोग पारंपरिक देसी पेयों पर भरोसा करते हैं और इन्हीं में से एक है ओला लड्डू की शिकंजी. दादी-नानी के समय से चला आ रहा यह खास देसी नुस्खा गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए बेहद लोकप्रिय माना जाता है. यह शिकंजी स्वाद के साथ-साथ गर्मी से राहत देने में भी कारगर मानी जाती है. ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग इसे घर पर तैयार कर परिवार और मेहमानों को पिलाते हैं. प्राकृतिक सामग्री से बनने वाली यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने और लू से बचाने में मदद करती है. खास बात यह है कि आधुनिक कोल्ड ड्रिंक्स के दौर में भी ओला लड्डू की शिकंजी का स्वाद और देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

जालौर: राजस्थान की तपती गर्मी में जब तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब यहां के लोग ठंडक पाने के लिए देसी तरीकों पर ज्यादा भरोसा करते हैं. इन्हीं देसी नुस्खों में से एक है ओला लड्डू की शिकंजी, जो आज भी गांवों में खास पहचान बनाए हुए है.

यह सिर्फ एक साधारण पेय नहीं, बल्कि राजस्थान की लोकसंस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है. पुराने समय में जब फ्रिज या आधुनिक सुविधाएं नहीं थीं, तब घर की महिलाएं ऐसे पेय तैयार करती थीं, जो शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखें. ओला लड्डू की शिकंजी भी उन्हीं परंपराओं में से एक है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रही है.

जहां आमतौर पर नींबू पानी में चीनी या रॉक शुगर मिलाई जाती है, वहीं राजस्थान के कई इलाकों में इसमें ओला लड्डू का इस्तेमाल किया जाता है. इससे न सिर्फ स्वाद में बदलाव आता है और यह शरीर को ठंडक देने में भी ज्यादा असरदार माना जाता है.

गर्मी से राहत पाने का सबसे असरदार देसी तरीका
जालोर जिले के ग्रामीण इलाकों में यह शिकंजी खास तौर पर काफी पसंद की जाती है. गर्मी के दिनों में लगभग हर घर में इसे बनाया जाता है और मेहमानों को भी इसी से सत्कार किया जाता है. यहां के लोग मानते हैं कि ओला लड्डू की शिकंजी सिर्फ ठंडक ही नहीं देती, बल्कि यह गर्मी से राहत पाने का सबसे असरदार देसी तरीका भी है.

मिनटों में यह शिकंजी तैयार
इसे बनाने की विधि भी बेहद आसान है स्थानीय महिला रीटा राजपुरोहित ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले ओला लड्डू को पानी में करीब 10 मिनट तक भिगोया जाता है, ताकि वह अच्छी तरह घुल जाए। इसके बाद इसमें ताजा नींबू का रस मिलाया जाता है, जिससे इसे खट्टा-मीठा स्वाद मिलता है. फिर इसमें थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर डालकर इसे खास देसी ट्विस्ट दिया जाता है. कुछ ही मिनटों में यह शिकंजी तैयार हो जाती है.

रीटा बताती हैं कि हम बचपन से ये शरबत पीते आ रहे हैं. मेरी दादी भी हमें गर्मियों में यही शरबत बनाकर पिलाती थीं. वहीं से मैंने ये रेसिपी सीखी है और आज भी अपने घर में इसी तरह बनाती हूं. ये शरीर को ठंडक देता है, इसलिए हम इसे ज्यादा पसंद करते हैं.

लड्डू की शिकंजी स्वादिष्ट 
आज के समय में लोग तेजी से बाजार के पैकेज्ड ड्रिंक्स की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन राजस्थान का यह देसी पेय आज भी लोगों को अपनी परंपरा की याद दिलाता है. ओला लड्डू की शिकंजी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है, इसलिए आज भी यह लोगों की पसंद बनी हुई है.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment