होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर बनाएं अरबी के पत्तों की स्वादिष्ट पकौड़ी, भूल जाएंगे बाजार का नाश्ता

Last Updated:

अगर आप घर पर कुछ नया और स्वादिष्ट नाश्ता ट्राई करना चाहते हैं, तो अरबी के पत्तों की पकौड़ी बेहतरीन विकल्प हो सकती है. कुरकुरी और मसालेदार अरबी पत्ते की ये पकौड़ी चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. यहां जानिए इसे घर पर आसान तरीके से बनाने की पूरी रेसिपी.

गर्मागर्म पकौड़ों का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. आमतौर पर लोग आलू, प्याज या पालक के पकौड़े खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अरबी के पत्तों की पकौड़ी ट्राई की है? स्वाद में चटपटी और कुरकुरी ये पकौड़ियां न केवल खाने में बेहद लाजवाब होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती हैं.

खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के लिए अरबी के पत्ते लाभकारी माने जाते हैं. इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. वहीं, इसमें मौजूद पोषक तत्व जोड़ों के दर्द और शरीर की सूजन को कम करने में भी सहायक होते हैं, ऐसे में स्वाद और सेहत दोनों का फायदा देने वाली अरबी के पत्तों की पकौड़ी एक बेहतरीन स्नैक साबित हो सकती है.

यही वजह है कि आजकल घरों में अरबी के पत्तों से बनने वाली डिशेज तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. अरबी के पत्तों में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले अरबी के पत्तों को अच्छी तरह धो लें, ताकि उनमें मौजूद मिट्टी या गंदगी साफ हो जाए. इसके बाद पत्तों को बारीक काट लें. अब एक बड़े बाउल में बेसन डालें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन और स्वादानुसार नमक मिलाएं. चाहें तो इसमें थोड़ी-सी हरी मिर्च और अदरक भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और बढ़ जाएगा.

अरबी के पत्तों की पकौड़ी इसी श्रेणी में आती है. यह एक ऐसा स्नैक है, जिसे आप किसी भी मौसम में आसानी से बना सकते हैं. इसका कुरकुरापन लोगों को बेहद पसंद आता है. अगर आपने अभी तक अरबी के पत्तों की पकौड़ी नहीं चखी है, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद आपके पूरे परिवार को पसंद आएगा और हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आएगा.

अरबी के पत्तों की पकौड़ी बनाने के लिए आपको कुछ सामान्य सामग्री की जरूरत होगी, जो लगभग हर रसोई में आसानी से मिल जाती है. इसके लिए ताजे अरबी के पत्ते, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, अजवाइन, नमक और थोड़ा-सा हरा धनिया चाहिए होगा. इसके अलावा पकौड़ियों को कुरकुरा बनाने के लिए तेल की आवश्यकता होगी.

अगर आप भी शाम की चाय के साथ कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो अरबी के पत्तों की पकौड़ी एक शानदार विकल्प है. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता. बच्चे हों या बड़े, हर उम्र के लोग इसका स्वाद पसंद करते हैं.

अब आपकी स्वादिष्ट और क्रिस्पी अरबी के पत्तों की पकौड़ी तैयार है. इसे आप टमाटर कैचप, हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं. चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आजकल लोग ऐसी रेसिपी पसंद करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हों.

अब इस मिश्रण में धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो, वरना पकौड़ियां कुरकुरी नहीं बनेंगी. जब घोल तैयार हो जाए, तब उसमें कटे हुए अरबी के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि सारे पत्ते बेसन में अच्छी तरह कोट हो जाएं.

इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें, जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब तैयार मिश्रण को हाथ या चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा करके तेल में डालें. इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें. पकौड़ियां जब दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाएं, तब इन्हें प्लेट में निकाल लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment