Last Updated:
चंदौली के ताड़ी गांव में गर्मी में एक खास नेचुरल एनर्जी ड्रिंक पिया जाता है, जिसे ताड़ या खजूर का रस कहते हैं. यह सेहत को तमाम फायदे पहुंचाता है और इसके बनने की प्रक्रिया बेहद रोचक है. यह सस्ता, सेहतमंद है और 30 से 40 रुपये लीटर में मिल जाता है.
गांवों में आज भी यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा है. खजूर का रस जहां फायदेमंद होता है. वहीं, ताड़ी बन जाने पर यानी फरमेंट होने पर इसे हेल्दी नहीं कहा जाता. शंकर ने लोकल 18 से बताया कि खजूर का रस निकालने की प्रक्रिया काफी रोचक और मेहनत भरी होती है.
गर्मी का मौसम आते ही चंदौली के ताड़ी गांव में एक खास तरह का प्राकृतिक पेय चर्चा में आ जाता है, जिसे लोग खजूर का रस या ताड़ी के नाम से जानते हैं. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.
कई लोग मानते हैं कि यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी सहायक होता है. इतना ही नहीं, नियमित रूप से इसका सेवन करने से त्वचा पर भी निखार आता है और शरीर अंदर से तरोताजा महसूस करता है. यही कारण है कि गांवों में इसे ‘नेचुरल एनर्जी ड्रिंक’ के रूप में देखा जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसकी शुरुआत रात से ही हो जाती है. सबसे पहले खजूर के पेड़ को चुना जाता है, फिर उसके ऊपरी हिस्से पर हल्की सी कट लगाई जाती है. इसके बाद वहां एक मिट्टी या प्लास्टिक का मटका टांग दिया जाता है, ताकि रातभर पेड़ से निकलने वाला मीठा रस उसमें इकट्ठा होता रहे.
खजूर का रस सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि चंदौली की परंपरा, प्रकृति और सेहत का अनमोल मेल है, जो हर गर्मी में लोगों को ठंडक और ताजगी का एहसास कराता है. बता दें कि चंदौली के मुगलसराय में एक गांव में ताड़ के बहुत पेड़ होने की वजह से गांव का नाम ही ताड़ी गांव रख दिया गया है.
गांवों में लोग इसे ऐसे ही कच्चा पीना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग इसे हल्का ठंडा करके भी पीते हैं. बाजार में इसकी कीमत आमतौर पर 30 से 40 रुपए प्रति लीटर होती है, जो इसे सस्ता और आम लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध बनाता है.
रातभर धीरे-धीरे टपकता यह रस सुबह तक मटका में भर जाता है. खास बात यह है कि इस रस को सूरज निकलने से पहले ही उतार लिया जाता है, क्योंकि धूप लगने के बाद इसमें खमीर बनने लगता है और इसका स्वाद बदलने लगता है. सुबह-सुबह ताजा निकाला गया यह रस बेहद मीठा, ठंडा और ताजगी से भरपूर होता है.
अगर इसके फायदों की बात करें, तो खजूर का रस शरीर को ठंडक पहुंचाता है और गर्मी से राहत दिलाता है. इसमें प्राकृतिक शुगर होती है, जो तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है. साथ ही यह पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है और गैस की समस्या को भी कम करता है.