Last Updated:
Dal Ki Dulhan Recipe: अगर आप डिनर में हल्का लेकिन स्वाद से भरपूर कुछ ट्राई करना चाहते हैं, तो पूर्वी यूपी और बिहार की मशहूर डिश ‘दाल की दुल्हन’ आपके लिए परफेक्ट है. दाल, मसालों और आटे से बनने वाली ये देसी रेसिपी स्वाद में इतनी शानदार होती है कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करेगा.
इसके लिए आप कुकर में दाल चढ़ा लें. ‘दाल की दुल्हन’ बनाने के लिए आप कोई सी दाल ले सकते हैं. जैसे अरहर की दाल, मूंग की या मसूर की. आप इन्हें मिक्स कर के भी बना सकते हैं. दाल को धो कर, उसे कुकर में डालें. अब इस कुकर में हल्दी, नमक और थोड़ा सा घी डालकर दाल को चढ़ा दें.
वैसे गर्मी में खड़े होकर रोटी-सब्जी या अलग-अलग पकवान बनाने के बजाए महिलाएं भी ये सोचती हैं कि काश कोई ऐसी डिश हो, जो तुरंत कुकर में ही तैयार हो जाए. आप भी अपने डिनर में खिचड़ी को छोड़कर कुछ ऐसी डिश ढूंढ रहे हैं, तो आपको ‘दाल की दुल्हन’ जरूर ट्राई करनी चाहिए.
क्योंकि जब आप इसमें दाल की दुल्हन डालेंगे, तो वो भी पानी सोखेगी. जैसे ही दाल में उबाल आने लगे दाल की दुल्हनों को दाल में डाल दें. अब दाल को ढक कर इसे 5 से 7 मिनट पकाना है. धनिया से गर्निश कर के इसे सर्व करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अक्सर हम लंच में जब कुछ भारी खा लेते हैं, तो अक्सर ऐसा मन करता है कि डिनर में कुछ हल्का खाएं. हालांकि भारतीय रसोइयों में स्वाद से कभी समझौता नहीं किया जाता है, ऐसे में अगर आप एक ऐसी डिश ढूंढ रहे हैं, जो स्वादिष्ट भी हो और जल्दी भी बनकर तैयार हो जाए.
यूं तो हर राज्य में खाने का अपना-अपना स्वाद है, लेकिन ये एक ऐसी डिश है, जिसे पूर्वी यूपी और बिहार में अधिक खाया जाता है. आइए बताते हैं आपको इसकी रेसिपी. इस डिश को अलग-अलग हिस्सों में कई नामों से जाना जाता है. जैसे यूपी-बिहार में इसे ‘दाल की दुल्हन’ कहते हैं.
गुजरात और राजस्थान में इस डिश को दाल ढोकली कहा जाता है. वहीं, झारखंड और छत्तीसगढ़ में इसे ‘दाल पीठा’ कहा जाता है. दरअसल, जहां इटली में पास्ता जिस तरह खाया जाता है. भारत की ‘दाल की दुल्हन’ देसी पास्ता ही है. शेफ गुड़िया ने यूट्यूब पर बताई है इसकी रेसिपी.
इस सारे मसाले को अच्छे से भून लें. इसमें थोड़ा नमक डालें. याद रखें कि नमक आटे में और दाल में भी डाला गया है, तो उसी हिसाब से हल्का ही रखें. अब इसमें दाल डालें. दाल को इस समय आपको पतला ही रखना है. अगर पानी कम है, तो आप थोड़ा गर्म पानी मिला दें.
घी डालने से दाल स्वादिष्ट भी बनती है और कुकर का ढक्कन भी इससे गंदा नहीं होता है. दुल्हन या ढोकली बनाने के लिए आटा लगाना होगा. इसके लिए परात में गेंहु का आटा ले लें. आटे में स्वादानुसार नमक, आधी चम्मच हल्दी और आधी चम्मच लाल मिर्च डालें.
आप चाहें, तो इस आटे में थोड़ा सा आम के अचार का तेल भी डाल सकते हैं. इससे इसका स्वाद कहीं गुना बढ़ जाता है. अब इस आटे को गूंथ लें. आपको मीडियम सॉफ्ट डो लगाना है. बहुत ज्यादा कड़क या बहुत ज्यादा गीला आटा नहीं लगाना है. इस आटे को कुछ मिनटों के लिए रख दें.
अब इसमें हींग डालें. इसमें डालें लहसुन और इसे हल्का भूरा होने तक भूनें. अब इसमें प्याज और कटी हुई हरी मिर्च डालें. प्याज भुन जाए, तब इसमें कटे हुए टमाटर डालें. अब आधी चम्मच हल्दी, आधी चम्मच लाल मिर्च, आधी चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर डालें.
अब इस आटे से बड़ी रोटियां बना लें. ये रोटियां ज्यादा पतली न हों. एक कटोरी की मदद से आप गोल-गोल इसे काटें. इस गोल छोटी रोटी के किनारों को पानी की मदद से आपस में जोड़कर फूल जैसी आकृति बना लें. एक कढ़ाई लें. इस कढ़ाई में घी डालें. घी में जीरा, तेज पत्ता और 2 सूखी लाल मिर्च तोड़कर डालें.