Last Updated:
Watermelon Sharbat Benefits: इस वक्त आसमान से आग बरस रही है और तेज धूप से जमीन धधक रही है. इस तपिश में अगर आप शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो तरबूज का शरबत बनाकर पी सकते हैं. तरबूज से बना शरबत गर्मियों में शरीर को तुरंत ठंडक और हाइड्रेशन देता है. इसे घर पर तैयार किया जा सकता है और गर्मी से राहत दिलाने में रामबाण है.
तरबूज का शरबत पीने से गर्मी से निजात मिल सकती है.
Easy Watermelon Sharbat Recipe: इस वक्त उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है. पारा 45 डिग्री के पार हो गया है और आसमान से सूरज आग बरसा रहा है. जमीन धधक रही है और गर्म हवाओं से लोगों का बुरा हाल है. इस मौसम में लोग घर से बाहर निकलने से भी घबरा रहे हैं. गर्मी अपने चरम पर हो और बाहर निकलना मुश्किल लग रहा हो, तो हर कोई चाहता है कि उसे कुछ ऐसा पीने को मिले जो तुरंत ठंडक दे. कोल्ड ड्रिंक्स या पैक्ड जूस शरीर को कुछ देर के लिए ठंडक दे सकते हैं, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक हैं. ऐसे में आप घर पर तरबूज का शरबत तैयार कर सकते हैं, जो आपको गर्मी से छुटकारा दिला सकता है. इसका स्वाद जबरदस्त होता है और इसमें पोषक तत्वों की भरपूर डोज होती है.
तरबूज का शरबत गर्मी से निजात पाने का एक बेहतर देसी और सस्ता विकल्प हो सकता है. बाजार से सिर्फ 20 रुपये का तरबूज लाकर आप घर पर ऐसा ठंडा और हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट भी रखे और गर्मी से राहत भी दे. तरबूज में मौजूद पानी और प्राकृतिक मिठास इसे गर्मियों का परफेक्ट फल बनाते हैं. तरबूज में लगभग 90% से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को तुरंत हाइड्रेशन देने में मदद करता है. गर्मियों में जब शरीर से पसीने के जरिए पानी और मिनरल्स निकल जाते हैं, तब तरबूज का शरबत शरीर को ठंडक और एनर्जी देने का काम कर सकता है. इसका स्वाद मीठा और हल्का होता है, इसलिए इसे बच्चे से लेकर बड़े तक आसानी से पसंद करते हैं.
घर पर कैसे बनाएं तरबूज का शरबत?
तरबूज का शरबत बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. इसके लिए सबसे पहले एक ताजा तरबूज लें और उसके गूदे को निकाल लें. अब इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें. इसमें स्वाद के अनुसार थोड़ा नींबू रस, काला नमक और अगर चाहें तो शहद या चीनी मिलाई जा सकती है. चाहें तो इसमें पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर स्वाद और भी रिफ्रेशिंग बनाया जा सकता है. तैयार मिश्रण को छानकर बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
किन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद?
यह शरबत उन लोगों के लिए खासतौर पर अच्छा माना जाता है, जो ज्यादा समय धूप में रहते हैं या जिनका काम बाहर का होता है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह एक हल्का और सुरक्षित ड्रिंक हो सकता है. हालांकि जिन लोगों को शुगर की समस्या है, उन्हें इसमें मीठा मिलाने से बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. तरबूज का शरबत शरीर के तापमान को कम करने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है. साथ ही इसमें पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को बैलेंस रखने में मदद करते हैं. जब यह ठंडा शरबत शरीर में जाता है, तो तुरंत फ्रेशनेस और कूलिंग फील होता है. यही वजह है कि इसे गर्मियों का नेचुरल कूलर भी कहा जाता है.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें