होमफोटोलाइफ़फूड

बहराइच की इस खास मिठाई का पूरे यूपी में है जलवा, गर्मी में देती है राहत, जानिए

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की पहचान सिर्फ ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से ही नहीं, बल्कि यहां की खास पारंपरिक मिठाई ‘बरसोला’ से भी जुड़ी हुई है. बुजुर्गों के अनुसार, यह मिठाई गर्मी में राहत देने और प्यास कम करने में मददगार मानी जाती थी. आज भी दरगाह शरीफ के पास इसकी दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिलती है, जहां ताजा बरसोला तैयार किया जाता है.

बहराइच: जिले में बनने वाली एक ऐसी मिठाई जिसकी चर्चा पूरे हिन्दुतान में है. पूर्वजों के जमाने से खाई जाने वाली इस खास मिठाई का सेवन पूरे साल रखकर भी आराम से किया जा सकता है.

बुजुर्ग बताते थे कि इसको खाने से लू भी नहीं लगती और गर्मी में बार-बार प्यास भी नहीं लगती, जिसका नाता बहराइच के पानी से भी है. यहां के पानी में तासीर ही कुछ ऐसी ही है. आइए इसको बनाने की पूरी प्रक्रिया आपको बताते हैं.

हम बात कर रहे हैं बहराइच की फेमस मिठाई बरसोला के बारे में, जिसका सेवन पहले घर-घर में किया जाता था. अतिथि आने पर सबसे पहले लोग इस मिठाई के साथ ही पानी दिया करते थे, जिसको खाकर पानी पीने से तुरंत प्यास भी बुझ जाती थी और बार-बार प्यास भी नहीं लगती थी. आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारे लोग इस मिठाई का सेवन कर रहे हैं. बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी खूब पसंद आती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बहराइच के पानी में ऐसी तासीर है कि यहां के जैसा बरसोला कही नहीं बनाता. शायद यही वजह भी है, जो आज तक बहराइच के बरसोला का कोई तोड़ नहीं है. आज भी बहराइच के बरसोले दूर-दराज तक बिक्री के लिए जाते हैं.

इसको बनाने के लिए चीनी, पानी और इलाइची का इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले लोहे की बड़ी-सी कढ़ाई में चीनी, पानी को मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है. बाद में हल्का ठंडा होने पर विशेष प्रकार से इसके गोले बना लिए जाते हैं, जिसका आकार बड़ा और छोटा आवश्यकतानुसार होता है.

अगर आप बहराइच जिले का यह मशहूर बरसोला खाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बहराइच शहर के किनारे प्रसिद्ध स्थान दरगाह शरीफ के गेट पर आना पड़ेगा, जहां पर आपको बहुत सारी दुकान बरसोले की दिख जाएगी.

यहां से आप इस बरसोले का स्वाद 80 रुपए प्रति किलो के हिसाब से ले सकते हैं. अगर आप ज्यादा मात्रा में इसे लेते हैं तो रेट और भी कम हो जाता है. यहां पर आपको हर वक्त बरसोला बनते हुए भी दिखाई दे जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment