Powered by :

Last Updated:

मेटा एक नए AI Pendant और ‘Wearables for Work’ सर्विस पर काम कर रहा है. ये डिवाइस आपकी रोजमर्रा की बातचीत को रिकॉर्ड कर उसका सार तैयार करेगा और कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करेगा. इसके साथ ही Meta 2026 तक कई नए स्मार्ट ग्लासेस भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

बातचीत रिकॉर्ड करेगा और नोट्स बनाएगा Meta का AI Pendant, जानिए खासियतZoom

स्मार्ट ग्लासेस के साथ Meta तैयार कर रहा AI Pendant, टेक दुनिया में बढ़ी हलचल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही मेटा अब एक नए और दिलचस्प डिवाइस पर काम कर रही है. स्मार्ट ग्लासेस के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के बाद कंपनी अब एक AI Pendant विकसित कर रही है, जो यूजर्स के लिए पर्सनल AI असिस्टेंट की तरह काम करेगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा इस डिवाइस को अपने नए सब्सक्रिप्शन-बेस्ड प्रोग्राम ‘Wearables for Work’ के तहत पेश कर सकती है, जिसका मुख्य फोकस एंटरप्राइज और ऑफिस यूज़र्स पर होगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा का ये AI Pendant यूजर्स की रोजमर्रा की बातचीत और इंटरैक्शन को समझकर उनका सार (Summary) तैयार कर सकेगा. इसका मकसद कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाना और महत्वपूर्ण जानकारी को आसानी से याद रखने में मदद करना है. बताया जा रहा है कि इस प्रोडक्ट की शुरुआती टेस्टिंग इसी साल के आखिर तक शुरू हो सकती है.

दरअसल, मेटा ने पिछले साल लिमिटलेस नाम के AI वियरेबल स्टार्टअप का अधिग्रहण किया था. ये कंपनी ऐसे Pendant-स्टाइल डिवाइस बनाती है, जो वास्तविक दुनिया की बातचीत को रिकॉर्ड और ट्रांसक्राइब कर सकते हैं. माना जा रहा है कि मेटा का नया AI Pendant इसी तकनीक को और अधिक उन्नत रूप में पेश करेगा.

क्या है Wearables for Work?
मेटा का नया वियरेबल्स फॉर वर्क प्रोग्राम खासतौर पर कंपनियों और बड़े संगठनों के लिए तैयार किया जा रहा है. शुरुआत में कंपनी चुनिंदा बड़े संगठनों में पायलट प्रोग्राम चलाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा प्रत्येक चयनित संगठन में करीब 100 डिवाइस तैनात कर सकती है. कंपनी की योजना 2026 की दूसरी छमाही तक लगभग 1 करोड़ AI वियरेबल डिवाइस बेचने और कई नए देशों में अपनी पहुंच बढ़ाने की भी है.

स्मार्ट ग्लासेस पर भी काम जारी
AI Pendant के अलावा मेटा अपने स्मार्ट ग्लासेस पोर्टफोलियो का भी विस्तार कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 2026 के अंत तक चार नए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर सकती है. इनमें Modelo, Luna, RBM2 Refresh और Mojito CIP जैसे मॉडल शामिल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा Artemis और SSD जैसे भविष्य के प्रोटोटाइप पर भी काम चल रहा है.

मेटा की यह नई रणनीति दिखाती है कि कंपनी AI और वियरेबल टेक्नोलॉजी को रोजमर्रा के कामकाज का हिस्सा बनाने के लिए बड़े स्तर पर निवेश कर रही है. आने वाले समय में AI Pendant जैसे डिवाइस ऑफिस और प्रोफेशनल दुनिया में काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment