Last Updated:
Dhaba-Style Mix Veg Paratha Recipe: गर्मा गर्म पराठे मिल जाएं खाने को तो मन खुश हो जाता है. आप अक्सर आलू पराठा, पनीर पराठा, गोभी पराठा आदि बनाकर खाते होंगे. आप चाहते हैं मिक्स वेज पराठा ढाबा स्टाइल बनाकर खाना, तो शेफ कुणाल कपूर स्टेप बाय स्टेप रेसिपी अपने यूट्यूब चैनल पर बता रहे हैं. आप यहां जानिए कैसे बना सकते हैं फटाफट टेस्टी ढाबा-स्टाइल मिक्स वेज पराठा.
मिक्स वेज पराठा और पुदीना रायता की रेसिपी.
Dhaba-Style Mix Veg Paratha Recipe: नाश्ते में काफी लोग गर्मा गर्म पराठे खाना पसंद करते हैं. आलू पराठा, सत्तू पराठा, गोभी पराठा, पनीर पराठा, मूली पराठा काफी लोगों का फेवरेट फूड होता है. काफी लोग कई सब्जियों को मिक्स करके स्टफ्ड मिक्स वेज पराठा भी बनाते हैं. हालांकि, आप चाहते हैं ढाबा स्टाइल मिक्स वेज पराठा खाना तो आपको शेफ कुणाल कपूर ढाबा स्टाइल मिक्स वेज पराठा की रेसिपी बता रहे हैं. इसकी रेसिपी उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल Kunal Kapur पर शेयर की है. बच्चे भी सब्जियां खाने से दूर भागते हैं, आप एक बार ये मिक्स वेज पराठा बनाकर देखिए, बच्चे भी खूब खाएंगे. ये स्वादिष्ट मिक्स वेज पराठा आप पुदीना रायते के साथ नाश्ते या फिर डिनर के समय खा सकते हैं. जानिए यहां ढाबा-स्टाइल मिक्स वेज पराठा और इसके साथ खाने के लिए पुदीने का रायता बनाने की रेसिपी.
मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए सामग्री
पराठे के आटे के लिए सामग्री
गेहूं का आटा – 2 कप
तेल – 1½ बड़ा चम्मच
नमक – ½ छोटा चम्मच
तेल – पराठा सेंकने के लिए
पानी – आवश्यकता अनुसार
स्टफिंग (भरावन) के लिए सामग्री
कद्दूकस की हुई फूलगोभी – ½ कप
बारीक कटा प्याज – ½ कप
पनीर (छोटे टुकड़ों में कटा) – ½ कप
उबले हुए छोटे आलू – 2
बारीक कटा हरा धनिया – एक मुट्ठी
कद्दूकस किया हुआ अदरक – 1 बड़ा चम्मच
कसूरी मेथी – एक बड़ी चुटकी
जीरा – 1½ छोटा चम्मच
बारीक कटी हरी मिर्च – 2
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1½ छोटा चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चाट मसाला – 2 छोटे चम्मच
पुदीना रायता
पीसने के लिए सामग्री
पुदीने की पत्तियां – 1 कप
दही – ¼ कप
पुदीने का रायता बनाने के लिए सामग्री
दही- 1½ कप
हरी मिर्च- 1
भुना हुआ जीरा (पाउडर किया हुआ)- 1½ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
चाट मसाला- 2 छोटे चम्मच
नमक स्वादानुसार
काला नमक- आधा छोटा चम्मच
मिक्स वेज पराठा बनाने की रेसिपी
सबसे पहले आटे को एक बर्तन में डालें. अब इसमें थोड़ा सा नमक डाल दें. तेल थोड़ा सा और थोड़ा सा पानी डालें. अब आटा को गूंथें. आटा बहुत गीला ना गूंथे वरना वेज मसाले की स्टफिंग करने के बाद बेलने में परेशानी होगी. आटा जब गूंथ लें तो ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर थोड़ी देर के लिए रख दें. अब सभी सब्जियों को बारीक काट लें. फूलगोभी को कद्दूकस कर लें. प्याज बारीक काट लें. अब एक बाउल में गोभी, प्याज, पनीर, उबले आलू को डालें और हाथों से मिक्स करते हुए मैश करें. अब इसमें धनिया पत्ती पट्टी, अदरक कद्दूकस किया हुआ, कसूरी मेथी, साबुत जीरा, कटी हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, गर्म मसाला, मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें. अंत में चाट मसाला और नमक डालें.
अब आटे की लोई काटें. इसमें सब्जी का भरावन डालें, इसे अच्छे से बंद करके धीरे-धीरे गोल शेप में बेल लें. तवा गर्म करें. दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होने तक तेल या घी लगाकर सेक लें. ऊपर से आप बटर भी डाल कर गर्मा गर्म सर्व कर सकते हैं. पुदीने का रायता, सॉस, चटनी, दही, अचार जिस चीज से खाने का मन करे, आप खा सकते हैं.
About the Author
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें