Last Updated:

Affordable Starbucks Style Coffee In Delhi: महंगे कैफे में मिलने वाली कॉफी का स्वाद अब सड़क किनारे सिर्फ 80 रुपये में मिल रहा है. दिल्ली के रहने वाले हिमांशु ने यूट्यूब की मदद से स्टारबक्स जैसी प्रीमियम कॉफी बनाना सीखा और आज उनका यह छोटा सा स्टॉल पूरी दिल्ली में मशहूर हो चुका है. कम कीमत और लाजवाब स्वाद के कारण उनके स्टॉल पर रोजाना 90 से ज्यादा कप कॉफी बिक रही है, जिसके दीवाने सरकारी अधिकारियों से लेकर प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी तक हैं. जानिए कैसे यूट्यूब गुरु के मंत्र से हिमांशु ने बदल ली अपनी किस्मत.

नई दिल्ली: स्टारबक्स  (Starbucks) की कॉफी हर कोई पीना चाहता है लेकिन स्टारबक्स की कॉफी पीने के लिए आपको कम से कम 400 से 500 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं. यही वजह है कि हर कोई स्टारबक्स की कॉफी का स्वाद नहीं चख पाता.  स्टारबक्स जैसी कॉफी का स्वाद हर किसी तक पहुंचाने के लिए दिल्ली के एक शख्स ने यूट्यूब से स्टारबक्स जैसी कॉफी बनाना सीखा और इसके बाद लगा दिया खुद का स्टॉल जहां पर एक दिन में 90 कप बेचकर लोगों को अपने स्वाद का दीवाना बना दिया.

दरअसल, दिल्ली के इनकम टैक्स ऑफिस के मेट्रो के गेट नंबर 4 पर हिमांशु नाम का एक शख्स बीते ढाई साल से स्टारबक्स जैसी कॉफी का स्वाद लोगों तक पहुंचा रहा है. आलम यह है कि इनकम टैक्स ऑफिस के साथ-साथ आसपास के सभी सरकारी ऑफिस में आज उनकी कॉफी जाती है और प्राइवेट सेक्टर के लोग भी इनके रोज के ग्राहक बन चुके हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि स्टारबक्स जैसी कॉफी का स्वाद दिए सिर्फ 80 रुपए में लोगों को दे रहे हैं, इसीलिए छोटा सा यह कॉफी स्टॉल आज दिल्ली में काफी मशहूर हो चुका है.

रोज खर्च होता है 15 लीटर दूध 
दिल्ली के इनकम टैक्स ऑफिस मेट्रो के गेट नंबर 4 पर कॉफीहोलिक आइसलैंड के नाम से दिल्ली के बुराड़ी के रहने वाले हिमांशु अपना छोटा सा लेकिन बेहद खूबसूरत स्टॉल लगाते हैं. यहां पर उनके पास बर्फ भी होती है और रोजाना 15 लीटर दूध वह अपने साथ लेकर के आते हैं और स्टारबक्स जैसी कॉफी बनाने के लिए उन्होंने एक कॉफी शेकर भी रखा हुआ है. उसमें काफी देर तक कॉफी को मिक्स करके ही स्टारबक्स जैसी कॉफी बना पाते हैं. खास बातचीत में हिमांशु ने बताया कि स्टारबक्स जैसी कॉफी पीने के लिए लोग तरसते हैं क्योंकि वह महंगी बहुत है इसीलिए उन्होंने यूट्यूब से देखकर पहले स्टारबक्स जैसी कॉफी बनाना सीखा. उसके बाद सिर्फ 80 रुपए में स्टारबक्स में मिलने वाली कॉफ़ी की वैरायटी जैसे आइस्ड शेकन एस्प्रेसो, कैफे लट्टे, एस्प्रेसो, कैपुचीनो और हेजलनट को 80 रुपए से लेकर 150 रुपए में बेचना शुरू किया. अंतिम जो सबसे महंगी कॉफी के पास है उसकी कीमत भी सिर्फ 150 रुपए है. यही वजह है कि स्वाद के साथ-साथ कम कीमत होने की वजह से जितने भी आसपास के सरकारी और प्राइवेट ऑफिस के लोग हैं सभी उनकी कॉफी पीना पसंद करते हैं. कई बड़े ऑर्डर अक्सर उनके पास आते हैं.

कर्नाटक से मांगते हैं खास कॉफी 
हिमांशु ने बताया कि स्टारबक्स जैसी कॉफी का स्वाद दे पाना आसान नहीं है, इसीलिए कर्नाटक से खास तरह की कॉफी वह मंगाते हैं और उसी से अपनी ठंड और हॉट कॉफी तैयार करते हैं. इसके अलावा उनके पास मॉकटेल भी है लेकिन सबसे ज्यादा जो कॉफी बिकती है वह  हेजलनट है. सबसे ज्यादा लोग इसी कॉफी को पसंद करते हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को वह अपना स्टॉल बंद रखते हैं, क्योंकि सरकारी ऑफिस और प्राइवेट ऑफिस के लोग कम ही आते हैं. इसके अलावा बाकी के वर्किंग डेज पर वह रोजाना सुबह 10:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक इस कॉफ़ी के स्टॉल को लगाते हैं. उन्होंने बताया कि एक दिन में वह 90 कप बेच देते हैं. इससे उनका मुनाफा भी काफी अच्छा हो जाता है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Write A Comment