Last Updated:

निमाड़ के बुरहानपुर में बनने वाला सबसे अधिक लाल मिर्च का अचार बनाना चाहते हैं तो आपको इन चीजों की आवश्यकता होती है. जिसके बाद आप आपके घर पर मिर्ची का स्वादिष्ट अचार तैयार कर सकते हैं. आप इसको 1 साल तक स्टोर करके रख सकते हैं. सफर में भी काम आता है.

बुरहानपुर. यदि आप भी आपके घर पर कुछ चटपटा बनाने की सोच रहे हैं तो आप लाल मिर्च का अचार तैयार कर लीजिए यह मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र का सबसे फेमस अचर होता है. बुरहानपुर में लोग सबसे अधिक बनना पसंद करते हैं. क्योंकि इसकी खासियत होती है कि यह 1 साल तक खराब नहीं होता है इसको बनाने के लिए भौनगा लाल मिर्ची राई की दाल सरसों का तेल लोग कलामिरी और नींबू नमक का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे यह आचार बहुत ही स्वादिष्ट बन जाता है आप इसको 1 साल तक स्टोर करके रख सकते हैं. सफर में भी काम आता है और घर पर भोजन के साथ भी इसको खा सकते हैं.

लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला फूलाबाई से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप भी आपके घर पर निमाड़ के बुरहानपुर में बनने वाला सबसे अधिक लाल मिर्च का अचार बनाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले बाजार से लाल भोनगा मिर्ची लेकर आईए, उसमें आपको सरसों का तेल, अचार मसाला, लोंग, काला मीरी की आवश्यकता होती है. इन चीजों से आप आपके घर पर मिर्ची का अचार तैयार कर सकते हैं. इसकी खासियत होती है कि यह 1 साल तक खराब नहीं होता है. इसलिए लोग इसको सबसे अधिक बनाना पसंद करते हैं और अपने घर पर भोजन के साथ सफर में भी लेकर जाते हैं क्योंकि यह खराब नहीं होता है.

ऐसा होता है अचार तैयार 
यदि आप भी आपके घर पर भोंगा मिर्ची का अचार तैयार करना चाहते हैं तो आप बाजार से 1 किलो मिर्ची लेकर आईए एक मिर्च के चार पीस कर दीजिए और सवा किलो सरसों का तेल ले लीजिए और उसको गर्म कर लीजिए. उसके बाद एक बड़ा सा प्लास्टिक का बर्तन लीजिए उसमें आप तेल को ठंडा होने दीजिए. उसमें भोंगा 200 ग्राम अचार मसाला, 50 ग्राम सौंप ,10 ग्राम लौंग, 10 ग्राम काला मीरी और 200 ग्राम नमक मिक्स कर उसको मिला दीजिए और उसे एक कांच की बनने में भरकर 15 दिन तक धूप जिस जगह पर आती है वहां पर रख दीजिए रोजाना 6 से 8 घंटे तक उसको धूप खिलाएं और एक कांच की बरनी में भरकर इसको आप स्टोर कर सकते हैं. आपका यह आचार तैयार हो जाता है और 1 साल तक खराब भी नहीं होता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment