X

मेहमानों को इंप्रेस करना है? 20 मिनट में बनाएं निमाड़ का ये स्पेशल हलवा

 

arw img

Wheat Flour Halwa: अगर आप घर पर मेहमान आए जाएं और आप झटपट कोई स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल का गेहूं के आटे का हलवा जरूर ट्राई करें. बुरहानपुर जिले में यह पारंपरिक हलवा काफी पसंद किया जाता है. खास बात यह है कि इसमें रवा नहीं, बल्कि गेहूं का मोटा आटा, देसी घी, गुड़ और ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल होता है. फुलाबाई बताती हैं कि यह हलवा कम समय में तैयार हो जाता है और स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. इसे बनाने के लिए 250 ग्राम गेहूं का आटा और करीब 200 ग्राम देसी घी कढ़ाई में डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद पानी डालकर कुछ मिनट पकाएं. फिर इसमें काजू, बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट मिलाएं. आखिर में स्वादानुसार गुड़ और शक्कर डालकर अच्छी तरह चलाएं. करीब 15 से 20 मिनट में यह स्वादिष्ट हलवा तैयार हो जाता है. निमाड़ की यह देसी रेसिपी हर किसी का दिल जीत सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment